रद्द होगा यूनियन: अध्यक्ष की सेवा समाप्ति और 12 कर्मचारियों का निलंबन

Updated on 08-06-2026 02:33 PM

भिलाई । श्रम कानूनों का पालन कराने और अपने वाजिब हक सहित वेतन संशोधन जैसी मांगों को लेकर टॉप वर्थ स्टील एंड पावर लिमिटेड अमलगम रसमड़ा के खिलाफ 20 दिनों तक चले शांतिपूर्ण आंदोलन सौहार्दपूर्ण माहौल में 4 जून को समाप्त हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में जिला व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टॉप वर्थ के साथ यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें यूनियन अध्यक्ष की सेवा समाप्ति और 12 कर्मचारियों का निलंबन आदेश रद्द कर कर शीघ्र ही निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पुनः सेवा में वापसी कराने समझौता हुआ। 

हिंद मजदूर सभा ( एचएमएस ) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तथा टॉप वर्थ स्टील एंड पावर नियमित एवं ठेका कर्मचारी संघ के संरक्षक एच एस मिश्रा ने बताया कि विगत 16 मई 2026 से टॉप वर्थ स्टील एंड पावर लिमिटेड अमलगम रसमड़ा में विभिन्न श्रम कानूनों का अक्षरस: पालन कराने, रोलिंग मिल के कर्मचारियों को वाजिब हक दिलाने, वेतन संशोधन एवं शोषण समाप्त करने शांति प्रिय तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कंपनी प्रबंधन ने एक तरफा निर्णय लेते हुए कर्मचारी हित की बात करने वाले टॉप वर्थ स्टील एंड पावर नियमित एवं ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकुंद पाण्डेय की सेवा समाप्ति सहित 12 पदाधिकारियों के खिलाफ निलंबन आदेश जारी कर दिया। इस बीच 19 मई को एसडीएम दुर्ग हरबंश मिरी के कार्यालय में सभी पक्षों की 5 घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही। वहीं 2 जून को अनेक बार बैठक होने की जानकारी और आश्वासन के बाद भी कोई बैठक नहीं हो सकी।



मिश्रा ने बताया कि आखिरकार 4 जून को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में सभी पक्षों की बैठक हुई। बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। एचएमएस यूनियन की ओर से कर्मचारी हित की बात करने वाले अध्यक्ष मुकुंद पाण्डेय की सेवा समाप्ति और 12 पदाधिकारियों के निलंबन आदेश निरस्त करने की बात प्रमुखता से रखी गई। इसके लिए बैठक में मौजूद टॉप वर्थ प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों ने जल्द से जल्द उच्च प्रबंधन से चर्चा एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अध्यक्ष की सेवा समाप्ति और 12 पदाधिकारियों के निलंबन को रद्द कर पुनः सेवा में वापसी कराने का आश्वासन दिया है। इस बैठक में प्रशासन की ओर से एडीएम वीरेंद्र सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, एडिशन एसपी शहर सुखनंदन राठौर, आईपीएस सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर, सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदेय, वसुमित्र दीवान, पुलगांव थाना प्रभारी गुरुविंदर सिंह संधू, अंजोरा चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सोनी, श्रम निरीक्षक बसंत वर्मा, प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड जय थामस, एचआर हेड विनोद सिंह, उप महाप्रबंधक कांति ऋषि, परचेस हेड सिद्धार्थ, यूनियन की ओर से संरक्षक एच एस मिश्रा, अध्यक्ष मुकुंद पाण्डेय, महामंत्री पंकज शर्मा, संगठन मंत्री नेपाल सिंह, उप महामंत्री विजय मूर्ति, इकबाल सिंह, कर्मचारी माखन शाह, मनप्रीत सिंह, सूरज यादव आदि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.