केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कल आएंगे समिट में:शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक व्हीकल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस

Updated on 24-02-2025 01:10 PM

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत मंगलवार दोपहर 2 बजे अर्बन समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें "डेवलपिंग सिटीज ऑफ टुमॉरो" विषय पर विशेष सत्र होगा। इस दौरान शहरी विकास की प्रमुख नीतियों और निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।

ईवी पोर्टल का लोकार्पण

सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए समिट में ईवी पोर्टल का लोकार्पण करेगी। इससे चार्जिंग स्टेशन समेत ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

72 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर, 88 हजार करोड़ प्रक्रियाधीन

मध्यप्रदेश में 72 हजार करोड़ रुपए की लागत से नगरीय विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जबकि 88 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रियाधीन हैं। इस समिट में निवेशकों को इन परियोजनाओं में भागीदारी के अवसर मिलेंगे।

समिट में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव कटिकिथला श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला के स्वागत उद्बोधन से होगा।

'डेवलपिंग सिटीज ऑफ टुमॉरो' पर विशेष सत्र

उद्घाटन सत्र के बाद इस विषय पर प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और आयुक्त सीबी चक्रवर्ती अपना प्रेजेंटेशन देंगे। इसके बाद, निवेशकों के साथ नगरीय विकास परियोजनाओं में निवेश को लेकर चर्चा होगी।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग की प्रदर्शनी भी आयोजित होगी, जिसमें निवेशकों को शहरी विकास परियोजनाओं में निवेश की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए कुल 1149 इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध रहेंगे, जो उन्हें पार्किंग स्थल से आयोजन स्थल तक लाने और वापस ले जाने का कार्य करेंगे। इसमें तीन प्रकार की ई-बस और 973 कारें शामिल हैं।

अर्बन समिट, निवेशकों को राज्य में शहरी विकास की अपार संभावनाओं को समझने और उनमें भागीदारी करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.