किंग चार्ल्स पर अंडा फेंकने वाले छात्र को अनूठी सजा

Updated on 11-11-2022 05:38 PM
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पर अंडे फेंकने के आरोप में गिरफ्तार छात्र पर सार्वजनिक रूप से अंडे ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ-साथ भविष्य में उसे किंग चार्ल्स से 500 मीटर दूर रहने का निर्देश दिया गया है। किंग चार्ल्स पर बुधवार को उस समय अंडा फेका गया था जब वो उत्तरी इंग्लैड के यॉर्क शहर के 'मिकलेगेट बार लैंडमार्क' पर लोगों का अभिवानद कर रहे थे। 

शख्स की ओर से फेंके गए अंडे शाही जोड़े के पास से निकल गए थे। सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरों में दिख रहा था कि एक अंडा महाराजा के पैरों के पास गिरा था। हालांकि चार्ल्स इससे प्रभावित नहीं हुए और आगे बढ़ते रहे। उनका सुरक्षा अधिकारी उनके बचाव के लिए तुरंत आगे आ गए थे। 23 साल के आरोपी पैट्रिक थेलवेल को जब पकड़ा गया तो वह चिल्लाने लगा, 'यह देश गुलामों के खून से बना है।' फिलहाल आरोपी को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया है।

छात्र का दावा भीड़ ने उकसाया था

किंग पर अंडे फेंकने को लेकर आरोपी का कहना है उसे भीड़ ने उकसाया था। घटना के बाद से ही उसको जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। पुलिस ने पैट्रिक थेलवेल से पूछताछ की और फिर उसे बेल पर रिहा कर दिया। रिहा होने के बाद  बात करते हुए यॉर्क विश्वविद्यालय के छात्र ने कहा कि भीड़ ने उस पर हमला किया था। 

इंस्टाग्राम पर मिल रही धमकियां

थेलवेल ने कहा कि मुझे रात को 10 बजे ही छोड़ दिया गया था। मेरे दोस्त मेरा इंतजार कर रहे थे। मेरा वकील बहुत अच्छा था। थेलवेल ने कहा कि घटना के बाद लोग मेरे बालों को पकड़ रहे थे और कुछ लोग मुझ पर थूक रहे थे। मुझे इंस्टाग्राम पर लोग मैसेज कर धमकी दे रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.