सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई-10 ने सतत् उत्पादन का बनाया तिहरा शतक

Updated on 12-08-2023 12:31 PM

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई नंबर 10 ने तमाम पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए आज 300 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया। यह इकाई 15 अक्टूबर 2022 से सतत् विद्युत उत्पादन कर रही है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की पहली किसी इकाई ने लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने की उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व 236 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन का रिकार्ड सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई 11 के नाम पर था।

पीएएफ, पीएलएफ एवं ऑक्जलरी खपत में मिली उपलब्धि इकाई-10 ने संचालन के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्लांट अवेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ), प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) तथा ऑक्जलरी कंजम्पशन जैसे मापदंडों में विशिष्टता अर्जित‍की है। इकाई-10 ने 101.01 प्रतिशत पीएएफ, 97.34 प्रतिशत पीएलएफ और 7.85 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की इकाई-10 द्वारा लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने के कीर्तिमान बनाने पर इकाई के समस्त अभियंताओं और कार्मिकों को बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.