ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यूपी के छात्र को 11 बार चाकू से गोदा

Updated on 14-10-2022 06:03 PM

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यूपी के आगरा मूल के 28 वर्षीय छात्र पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात सड़क पर पैदल चलते वक्त हमलावर ने उस पर चाकू से 11 बार हमला किया। छात्र की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उसके चेहरे, छाती और पेट पर गंभीर घाव हैं। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर उसके मां-पिता अभी भी ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा पाने की कोशिश में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मदद भी मांगी है।

सिडनी में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे 28 वर्षीय शुभम गर्ग पर 6 अक्टूबर को हमला किया गया था। उनके माता-पिता, जो उत्तर प्रदेश के आगरा में रहते हैं, ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा पाने की कोशिश कर रहे हैं। शुभम 1 सितंबर को IIT मद्रास से ग्रेजुएशन करने के बाद ऑस्ट्रेलिया गए थे।

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम 6 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे सड़क से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान एक शख्स उससे टकराया और चाकू की नोंक पर पैसे मांगे। जब शुभम ने इनकार कर दिया तो हमलावर चाकू से कई वार करके शुभम को खून से लथपथ अवस्था में छोड़कर भाग निकला। 

शुभम के चेहरे, छाती और पेट पर कई घाव हैं, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उस अवस्था में भी वह पास के एक घर में जाने में कामयाब रहा और कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। उधर, पुलिस ने मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम को हमलावर के बारे में पता नहीं था। सूत्रों ने बताया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह एक नस्लवादी हमला था।

अपील पर हरकत में आई सरकार
शुभम को कई सर्जरी की जरूरत थी, उसकी बहन काव्या गर्ग ने ट्वीट में भारत सरकार से आपातकालीन वीजा के साथ परिवार की मदद करने की अपील की गई है। बीते बुधवार को पीएमओ, विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करके काव्या ने ट्वीट किया, "यूपी के रहने वाले 28 वर्षीय मेरे भाई शुभम गर्ग पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चाकू से 11 बार बेरहमी से हमला किया गया था और वह गंभीर स्थिति में है। हम इस मामले में आपकी तत्काल मदद और परिवार के सदस्य को उसकी देखभाल के लिए आपातकालीन वीजा चाहते हैं।" 

काव्या ने गुरुवार को भी ट्वीट किया, "अपडेट !! मेरे भाई के कई ऑपरेशन चल रहे हैं और डॉक्टर ने कहा कि शरीर में संक्रमण फैल रहा है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल मदद के लिए अनुरोध करती हूं।" परिवार की अपील के बाद सरकार हरकत में आई है।

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने बताया, "सिडनी में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने परिवार को सहायता प्रदान की है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग परिवार के एक सदस्य के लिए वीजा की सुविधा के लिए सहायता कर रहा है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.