गर्दन में मोच आने पर उर्फी जावेद को नेक सपोर्ट पहनना पड़ा भारी, यूजर्स को लगा नया स्टाइल है ये

Updated on 18-10-2023 02:58 PM
आए दिन अपने अतरंगी अंदाज और बयानों के कारण सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद इस वक्त दर्द में हैं। दरअसल उनकी गर्दन में मोच आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुखड़ा बताया। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गले में नेक सपोर्ट पहने हुए भी नजर आ रही हैं। पर उर्फी जावेद के लिए सबसे बड़ा दुख ये भी है कि लोगों को लग रहा है कि उन्होंने जो नेक सपोर्ट पहना है, वह उनके फैशन स्टेटमेंट और कपड़ों का हिस्सा है।

एक तस्वीर शेयर कर Uorfi Javed ने लिखा है कि जिसे भी मेरी वुडू डॉल मिली है, यार उसकी गर्दन नहीं मरोड़नी थी।' उर्फी जावेद ने इसके अलावा एक और तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह कार में बैठी नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद की गर्दन में आई मोच, सुनाया दुखड़ा

इस तस्वीर के साथ लिखे गए कैप्शन में उर्फी ने बताया है कि उनकी गर्दन में मोच लगने वाले पोस्ट पर लोगों के कैसे कमेंट आ रहे हैं। उर्फी का कहना है कि कुछ लोगों को लग रहा है कि नेक सपोर्ट उनका कोई नया फैशन आइडिया है।

जो समान दिखा, उसी के कपड़े बनाकर पहन लेती हैं उर्फी

दरअसल उर्फी जावेद किसी भी चीज से फैशन आउटफिट बनाकर पहन लेती है। वह अब तक ब्लेड से लेकर तार, मोबाइल के सिम कार्ड, रस्सी और न जाने किन-किन चीजों को स्टाइल करके पहन चुकी हैं। इसी वजह से लोगों को लग रहा है कि उर्फी जावेद ने गर्दन में जो सपोर्ट पहना है, वह मोच की वजह से नहीं पहना। बल्कि वह उनका नया स्टाइल है।

राज कुंद्रा के साथ वीडियो के कारण निशाने पर आईं

हाल ही उर्फी जावेद तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब वह राज कुंद्रा के साथ नजर आईं। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद उर्फी ने उन्हें पोर्न किंग कहा था। लेकिन जब उन्होंने राज कुंद्रा के साथ वीडियो कोलेबोरेशन अनाउंस किया, तो यूजर्स ने उर्फी को निशाने पर ले लिया।

उर्फी जावेद के वीडियो पर राज कुंद्रा का कमेंट

उर्फी जावेद ने राज कुंद्रा के साथ वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा था कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है। इस पर राज कुंद्रा ने भी कमेंट किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.