मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मताधिकार का प्रयोग: सीइओ

Updated on 18-10-2023 03:11 PM

बैकुण्ठपुर । पदीय कर्तव्यों के साथ ही साथ आवष्यक है कि प्रत्येक शासकीय सेवक अपने मताधिकार का भी प्रयोग करें।

इसके लिए कार्मिक प्रशिक्षण एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीइओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कोरिया जिला मुख्यालय स्थित रामानुज मिनी स्टेडियम में मतदान दलों के प्रशिक्षणार्थियों को निष्पक्ष मतदान का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। डॉ चतुर्वेदी ने उपस्थित लोकसेवकों से आगामी विधानसभा निर्वाचन में पोस्टल बैलेट के माध्यम का उपयोग करते हुए मतदान करने की अपील की।

उपस्थित समूह को संकल्प दिलाते हुए उन्होने कहा कि आप अपने मतदाता होने का कर्तव्य पालन करें और साथ ही साथ अपने पूरे परिवार के प्रत्येक वयस्क सदस्य को मतदान का अधिकार उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होने बताया कि कलेक्टर कोरिया एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार प्रत्येक वयस्क नागरिक को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पूरे जिले में मतदान षत-प्रतिषत हो और प्रत्येक वयस्क मतदाता इस यज्ञ में अपनी सहभागिता निभाएं।

विदित हो कि जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सेंट जोसेफ विद्यालय में प्रतिदिन शासकीय सेवकों को मतदान दल के तौर पर प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर प्रतिदिन 11 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है। प्रशिक्षण के समाप्ति पश्चात प्रतिदिन स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में मतदान दलों का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शासकीय सेवकों ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रतीक चिन्ह के समीप घेरा बनाकर मतदान का संकल्प लिया था।

गत दिवस प्रशिक्षण स्थल सेंट जोसेफ विद्यालय परिसर में पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार ने बाइक रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई रामानुज मिनी स्टेडियम में आकर समाप्त हुई।

यहां उपस्थित कर्मचारी समूह ने मतदान के लिए एक आकृति तैयार की और स्थानीय मतदाताओं को निर्वाचन में सहभागिता का संदेश दिया। चुनई चिरई के सुंदर आकृति के साथ सभी ने मतदान की आकृति बनाई और इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी को आगामी निर्वाचन में षत-प्रतिषत मतदान की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सभी मास्टर ट्रेनर,जनपद पंचायत सीइओ एवं स्वीप टीम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.