कमीशन लेकर ठगों को खाता उपलब्ध कराता था, आरोपित यूपी के बरेली से गिरफ्तार

Updated on 04-04-2024 11:14 AM

भोपाल। साइबर क्राइम पुलिस ने कमीशन लेकर ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाले एक खाता धारक को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने इरशाद इंटरप्राइजेज के नाम को खाता खुलवाकर ठगों को उपलब्ध कराया था। दोस्ती करके 71 लाख रुपये की ठगी के इस मामले में दो नाइजीरियन नागरिकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस मामले की शिकायत इंद्रपुरी, भोपाल निवासी नरेश मुदगल ने वर्ष 2019 में की थी। नरेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन प्रीति शर्मा मेलबर्न आस्ट्रेलिया में रहती हैं। एक विदेशी व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनसे दोस्ती की और करीब एक करोड़ रुपए कीमत का पार्सल भेजने की बात कही।

बहन के झांसे में आने के बाद पार्सल की डिलीवरी करने वाले दो अज्ञात लोगों ने पार्सल डिलेवरी चार्ज, एन्टी मनी लांडरिंग फीस, एण्टी टेररिज्म सर्टिफिकेट, टेक्स आदि के नाम पर 13 अलग अलग बैंक खातों में करीबन 71 लाख रुपये की राशि जमा करवा ली। उसके बाद उन व्यक्तियों ने अपने मोबाईल फोन बंद कर लिए। नरेश की इस शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपित यूपी से पकड़ाया

साइबर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच में पता चला कि न्यू बस्ती बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद इरशाद (48) के बैंक खाते में ठगी की रकम पहुंची थी। पुलिस की एक टीम ने बरेली पहुंचकर आरोपित इरशाद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि उसने इरशाद इंटरप्राइजेज के नाम से बैंक में अकाउंट खुलवाया था और उसे ठगी करने वालों को कमीशन लेकर किराये पर दिया था। इसके पहले इसी मामले में पुलिस ने दो नाइजीरिया आरोपितों अबूह मारवलस और जोसेफ डायोज को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण का एक विदेश आरोपित यापो माईकल उर्फ प्रोस्पा निवासी दिल्ली अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.