‘तेरे नाम’ के दौरान सलमान से दूर रहता था:रवि किशन बोले- उनका किरदार काफी इंटेंस था

Updated on 29-02-2024 01:09 PM

2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान ने राधे मोहन का रोल प्ले किया था। यह किरदार लगभग आज के दौर के ‘कबीर सिंह’ जैसा ही था। हालांकि, इसके बावजूद उस कैरेक्टर के साथ जुड़े इमोशंस के चलते ऑडियंस ने उसे खूब पसंद किया था।

इस फिल्म में रवि किशन ने पंडित रामेश्वर का रोल प्ले किया था। अब एक इंटरव्यू में रवि ने फिल्म में सलमान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि वो सेट पर सलमान के साथ दूरी मेंटेन करते थे।

सतीश कौशिक भी चाहते थे सलमान को स्पेस मिले: रवि
लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा, ‘आर्टिस्ट नेचर से मूडी होते हैं। जब मुझे लगता है कि मेरे को-एक्टर को स्पेस चाहिए तो वो मैं उन्हें बखूबी देता हूं। यही मैंने सलमान के साथ भी किया। उनका किरदार काफी इंटेंस था इसलिए मैंने ‘तेरे नाम’ के सेट पर उन्हें बखूबी स्पेस दिया। डायरेक्टर सतीश कौशिक भी ऐसा ही चाहते थे। सलमान अपने किरदार में खोए रहते थे इसलिए मैं सेट पर उनसे दूर ही रहता था।’

सोहेल खान के बचपन के दोस्त हैं रवि किशन
रवि ने आगे बताया, ‘इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद मैं और सलमान कई बार मिले। हमारे बीच अच्छी दोस्ती डेवलप हुई। हम दोनों ही बांद्रा से हैं और सलमान के छोटे भाई सोहेल मेरे बचपन के दोस्त हैं। सलमान भी शुरुआत में मेरे बारे में जानते थे पर मैं तब कुछ भी नहीं था और वो सुपरस्टार थे।’

पर्सनल लाइफ में भी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे सलमान
इससे पहले एक इंटरव्यू में रवि ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त सलमान अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। रवि ने कहा था, ‘सलमान बहुत ही कमाल के आदमी हैं। तेरे नाम के दौरान उनका बुरा दौर चल रहा था और मैं उसका गवाह रहा। पर जिस तरह वो वर्क आउट करते थे, जिम में डेढ़ घंटे तक लगे रहते थे।

मैंने उन्हीं से सीखा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, चाहे आप लाइफ में कितने भी दुखी हो, चाहे हार्टब्रेक हुआ हो, बॉडी ब्रेक हो या ब्रेन ब्रेक और चाहे आप शूटिंग करके थक चुके हों.. आपको डेढ़ से दो घंटे वर्क आउट तो करना ही करना है।’

सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे रवि किशन
2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान के अपोजिट भूमिका चावला लीड रोल में थीं। यह 1999 में रिलीज हुई तमिल फिल्म सेथु की रीमेक थी। फिल्म में रवि किशन ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था जिसने उनके बॉलीवुड करियर को ब्रेकथ्रू दिया था। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। वर्कफ्रंट पर रवि की अगली फिल्म ‘लापता लेडीज’ है। यह 1 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.