आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी अभियान में आई तेजी, विभिन्न वार्डों में नियमित कार्रवाई जारी

Updated on 06-07-2026 12:51 PM

सूरजपुर। नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा शहर में आवारा (सड़क पर रहने वाले) कुत्तों के रेबीज़ रोधी टीकाकरण एवं नसबंदी (एनिमल ब्रथ कन्ट्रोल) अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आवारा कुत्तों की संख्या का वैज्ञानिक एवं मानवीय तरीके से नियंत्रण करना, रेबीज़ जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों एवं पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित टीम द्वारा आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, रेबीज़ रोधी टीकाकरण एवं नसबंदी की जा रही है। ऑपरेशन के पश्चात आवश्यक देखभाल एवं स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करने के उपरांत उन्हें पुनः उसी क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जा रहा है।

कलेक्टर रेना जमील ने अभियान को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर में आवारा कुत्तों से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उनके निर्देशन में नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान में तेजी लाते हुए विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।

नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अभियान के दौरान संबंधित टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की अधिक संख्या अथवा उनसे संबंधित किसी समस्या की स्थिति में इसकी सूचना नगर पालिका परिषद को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.