वैभवी उपाध्याय के मंगेतर ने लिखा इमोशल पोस्ट, फिर इंस्टाग्राम अकाउंट किया प्राइवेट

Updated on 27-05-2023 08:34 PM
'साराभाई vs साराभाई' एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का 22 मई को कार एक्सीडेंट के चलते निधन हो गया। वह हिमाचल प्रदेश मंगेतर के साथ घूमने गई थी। तभी उनकी गाड़ी खाई में गिर गई और एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उनके मंगेतर जय गांधी ठीक हैं। उन्होंने बाद में घटना के बारे में विस्तार से सबकुछ बताया भी था। अब जय गांधी ने वैभवी उपाध्याय को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। साथ ही पहली बार वैभवी उपाध्याय के साथ वाली तस्वीर को भी शेयर किया।

शनिवार को Vaibhavi Upadhyay के मंगेतर जय गांधी ने तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। जय ने पोस्ट में लिखा, ' हर रोज हर मिनट मैं तुम्हें याद करता हूं। तुम ऐसे नहीं जा सकती। मैं तुम्हे हमेशा हमेशा के लिए अपने दिल में सेफ रखूंगा। तुम बहुत जल्दी चली गई। RIP मेरी गुंडी। आई लव यू।' हालांकि कुछ देर बाद जय ने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर दिया।

दिसंबर में करने वाले थे शादी

'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में जय गांधी ने बताया था, 'लोगों को लगने लगा है कि उस जगह लोग सिर्फ तेज ही ड्राइव करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। हम बहुत ही सेफ्टी से ड्राइव कर रहे थे। मगर हम तो ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। फिलहाल में इस हालत में नहीं कि सब बता पाऊं। लेकिन ये सरासर झूठ है कि हमने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।' मालूम हो वैभवी और जय की सगाई हो चुकी थी और दोनों दिसंबर में शादी भी करने वाले थे।

वैभवी के भाई ने भी बताया था सब

वहीं वैभवी के भाई अंकित ने बताया था कि एक्ट्रेस और जय कुल्लू की ट्रेल पर गए थे। दोनों 15 मई को रवाना हुए थे। जिस रोड पर वह थे वह बहुत पतली सड़क थी। वह दोनों ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही ट्रक ने टर्न लिया तो उससे कार को टक्कर लग गई और गाड़ी घाई में गिर गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.