वन विहार अब अलर्ट मोड पर,बाड़े के पास लगेंगे कैमरे पर्यटकों की होगी सर्चिंग

Updated on 25-11-2022 04:06 PM

 भोपाल

 राजधानी में अब वन विहार की सैर करना आसान नहंी होगा खास तौर पर मनचलों और बदमाशों के लिये क्योंकि इनके प्रति प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही रवीना टंडन के ट्वीट के बाद वन विहार अब अलर्ट मोड पर है।  बाघ के बाड़े में पथराव की घटना के बाद वन विहार का मैनेजमेंट प्रोफेशनल एंगल से नजर आया। उसने इस संबंध में न केवल मैदानी कार्यवाही बल्कि रवीना को रिट्वीट किया कि प्रबंधन पहले से ही इस घटना की जांच कर रहा है। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। ऐसी कोई भी हरकत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

पार्टी मनाने वालों पर भी नगर
वन विहार में पार्टी मनाने वालों पर भी अब वहां के गार्ड नजर रखेंगे। इसके लिये वह बराबर गश्त करते रहेंगे। वन विहार की झाड़ियोें में बैठने वाले जोड़ों की सख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। इन लोगों पर भी अब वन विहार प्रबंधन नजर रखेंगे। इससे पहले यहां पर कचरा और प्लास्टिक फेंकने वालों पर भी जुर्माना करने का सिलसिला शुरू किया गया था। वन्य प्राणियों को परेशान करने के मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम1972 के तहत तीन साल की सजा व जुर्माने का प्रावधान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.