वंदे भारत ट्रेन को दिखा सकते हैं हरी झंडी, प्लेटफॉर्म-1 पर होगा कार्यक्रम

Updated on 28-03-2023 06:16 PM

भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए तैयारियां चल रही हैं। यहां स्टेशन पर रंग रोगन आदि किया जा रहा है। हालांकि पीएमओ से मोदी के कार्यक्रम को लेकर आधिकारी शेड्यूल नहीं आया है। सोमवार को डीआरएम समेत मंडल के कई अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे व बंसल ग्रुप के अफसरों की देखरेख में पटरियों से लेकर प्लेटफॉर्म के शेड कवर तक सफाई की गई। रेलवे के अनुसार प्रधानमंत्री 1 अप्रैल को वंदे भारत ट्रेन को रानी कमला पति स्टेशन से हरी झंडी दिखा सकते हैं।

पहले लगा लिया था डोम, फिर हटाया
रेलवे अधिकारियों ने आनन-फानन में 25 मार्च से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। रानी कमलापति स्टेशन परिसर में एयर कंडीशन डोम का ढांचा भी खड़ा कर दिया गया था। मगर, सोमवार को पीएमओ से प्राप्त निर्देश के बाद इसे हटा दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्लेटफॉर्म-1 पर ही होगा। इसके लिए पार्सल कार्यालय स्थित फूड प्लाजा की दीवार को हटाया जाएगा, जहां से प्रधानमंत्री के प्लेटफॉर्म पर आने के लिए रास्ता बनेगा। रास्ता बनाने का काम सोमवार से शुरू हो गया है।

दिन भर वंदे भारत का चला इंस्पेक्शन
रविवार शाम वंदे भारत का रैक रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचने के बाद यहां बने वॉशिंग पिट पर इसकी धुलाई व अन्य मेंटेनेंस कार्य किए गए। यहां रेलवे अधिकारियों ने इंस्पेक्शन भी किया। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से यह नई दिल्ली तक चलेगी। इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

अभी तक बुकिंग नहीं हुई शुरू, ना ही किराया तय
रेलवे द्वारा वंदे भारत का रानी कमलापति से नई दिल्ली का किराया अभी तय नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आरकेएमपी से नई दिल्ली तक का किराया एसी चेयर कार का किराया 2 हजार से अधिक व एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3300 रुपए तक हो सकता है। हालांकि रेलवे इसका किराया जल्द ही तय करेगा। दूसरी तरफ इस ट्रेन की बुकिंग ओपन नहीं हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.