'वाराणसी सबसे डरावना शहर है':भारतीय मूल की अमेरिकन मॉडल के वीडियो और कमेंट पर हुआ हंगामा

Updated on 01-12-2022 05:24 PM

अमेरिका के जॉर्जिया शहर में पली-बढ़ी और लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली मॉडल अपर्णा सिंह ने वाराणसी को सबसे डरावना शहर कहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर वह निशाने पर हैं। हालांकि, मामले को सोशल मीडिया पर तूल पकड़ता हुआ देख कर उन्होंने माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा वाराणसी का अपमान करने का नहीं था।

कहा- गंगा नदी वास्तव में बहुत प्रदूषित हैं और सीवेज से भरी है
अपर्णा सिंह हाल ही में बिजनेस टूर के लिए वाराणसी आई थीं। वाराणसी में उन्होंने अपनी ज्वेलरी ब्रांड इंडियन गॉडेस बुटीक के निर्माताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने गंगा नदी के फुटेज शेयर किए। फिर उन्होंने कहा कि "गंगा नदी वास्तव में बहुत प्रदूषित हैं और सीवेज से भरी है...।

आप देख सकते हैं कि यहां लोग नहा रहे हैं...। होटल के रास्ते में आप डेड बॉडी जलते हुए देख सकते हैं...। होटल को देखिए, यह कितना खराब दिखता है....। आप सड़क के बीच में लोगों और कुत्तों को सोते हुए देख सकते हैं...। यह जगह वास्तव में बहुत खराब है...।"

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी नसीहत, मांगी माफी
अपर्णा सिंह की पोस्ट पर 10 हजार से ज्यादा लोगों ने उन्हें काशी की आलोचना करने के लिए निशाने पर लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि आगे कहीं जाने से पहले रिसर्च करके जाएं और बिना किसी जजमेंट के नए अनुभव के लिए तैयार रहें। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत ही काशी को सबसे चमत्कारी जगह बनाती है। हम सबको वहां जाने के लिए कहेंगे।

यूजर्स के रिएक्शन देख कर अपर्णा सिंह ने अपने वीडियो और कमेंट के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि "मैं माफी मांगना चाहती हूं। मैं अपमान करने की कोशिश नहीं कर रही थी। मैं बस अपना एक्सपीरिएंस बता रही थी। भारत एक खूबसूरत देश है, लेकिन ये खास जगह मेरी तरह की नहीं थी।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.