मतदाता जागरूकता के लिए होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन: कलेक्टर

Updated on 11-10-2023 04:20 PM
बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं की सहभागिता  शत-प्रतिशत करने के लिए लगातार स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

इस संबंध में कलेक्टर कोरिया एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मतदाता जागरूकता हेतु निर्धारित विभिन्न गतिविधियों का कैलेण्डर जारी कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पूरे एक माह तक निरंतर चलेंगे।

इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीइओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जिन स्थानों पर गत निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत कम रहा है उन जगहों पर विशेष तौर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पूरे जिले में स्वीप की गतिविधियों का क्रमिक आयोजन किया जाना है।

इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मतदाता जागरूकता की गतिविधियों के आयोजन के लिए कैलेण्डर जारी कर आयोजन कराने के निर्देष जारी किए हैं। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकासखंड सोनहत एवं बैकुंठपुर में समस्त उच्चतर शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए संस्था के प्रमुख कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी होंगे। अगले दिवस सभी विकास खण्ड स्तरीय शासकीय अशासकीय संस्थाओं में मतदाता शपथ गतिविधि आयोजित करते हुए मशाल रैली आयोजित की जाएगी।

तेरह अक्टूबर को एसईसीएल क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ उनके संस्थान में मतदाता जागरूकता के लिए बैठक एवं शपथ गतिविधि आयोजित किया जाना है।

आगामी 17 एवं 18 अक्टूबर को बैकुंठपुर एवं सोनहत विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक ग्राम पंचायत में रैली का आयोजन कर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष ने आगे बताया कि जारी गतिविधि कैलेण्डर के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले आयोजनों के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आगामी 19 अक्टूबर को एसईसीएल क्षेत्र शिवपुर चरचा में समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ स्वीप दीप महोत्सव आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी इस आयोजन के प्रभारी अधिकारी होंगे।

वहीं 20 और 23 अक्टूबर को बैकुंठपुर एवं सोनहत विकासखंड में संकुल स्तरीय शिक्षकों के साथ रैली एवं स्वीप गतिविधि कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए दोनों विकासखण्डों के संकुल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

आगामी 26 अक्टूबर को सोनहत एवं 30 अक्टूबर को बैकुण्ठपुर विकासखण्ड में चुनई तिहार का आयोजन कर स्वीप दीप महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को जिम्मेदारी प्रदान की गई है। समस्त संस्था प्रमुख इसमें अपने पूरे सहयोगियों के साथ उपस्थित होंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोनहत एवं बैकुंठपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को समस्त गतिविधियों के आयोजन कराते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.