वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'बवाल' थिएटर्स में नहीं, ओटीटी पर होगी रिलीज, वजह भी आई सामने

Updated on 13-06-2023 10:35 PM
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। 'वर्ल्ड वॉर 2' की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का निर्देशन 'दंगल' के लिए जाने जाने वाले नितेश तिवारी ने किया है। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा है कि फिल्म थोड़ा हटकर है और पूरी तरह से कमर्शियल मसाला एंटरटेनर की कैटेगरी में नहीं आती है। निमार्ताओं ने फिल्म को रिलीज करने के लिए ओटीटी को चुना।


फिल्म अब अक्टूबर में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, साजिद नाडियाडवाला (निर्माता) ने अपने एक्टर्स, Varun Dhawan और Janhvi Kapoor के साथ बातचीत की और सभी के सहमित के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया। पूरी टीम का मानना है कि 'बवाल' ओटीटी पर दर्शकों की मन को जीत लेगी।

क्यों मेकर्स ने लिया बवाल को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला

सूत्र ने आगे कहा, फिल्म मोशन में एक कविता है और डिजिटल मीडियम से वाइडर ऑडियंस बेस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो कि थिएटर रिलीज के साथ संभव नहीं हो सकता। विचार 'बवाल' के साथ वैश्विक स्तर पर जाने का है और अमेजन उस पहुंच के लिए एकदम सही भागीदार है।

'बवाल' वाले डायरेक्टर ला रहे हैं 'रामायण'

वरुण धवन की वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म भेड़िया थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं जान्हवी की पिछली फिल्म गुड लक जैरी थी जो कि ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी। बात करें नितेश तिवारी की तो वह आजकल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए चर्चा में हैं। वह रामायण पर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें राम रणबीर तो आलिया सीता बन सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.