कंटेंट क्रिएटर से भिड़े वरुण धवन, 'है जवानी तो इश्क होना है' पर दोनों की बहस! फर्जी रिव्यू का दावा

Updated on 15-04-2026 01:16 PM
हाल ही वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया गया, जो काफी चर्चा में हैं और फैंस को पसंद आया। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि वरुण धवन सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर से भिड़ गए। इस कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि उससे 'है जवानी तो इश्क होना है' के टीजर का फर्जी रिव्यू करने को कहा गया। इसका नाम सिमरन भट्ट है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर यह दावा किया है। वरुण धवन ने जब यह वीडियो देखा तो वह सिमरन को जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए और फिर दोनों आपस में भिड़ गए। क्या हुआ, यहां जानिए:

कंटेंट क्रिएटर सिमरन भट्ट का दावा, शेयर किया वीडियो

सिमरन भट्ट नाम की कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया है कि दो लोगों ने उससे 'है जवानी तो इश्क होना है' के टीजर का फर्जी रिव्यू करने को कहा। वीडियो में सिमरन बोली, 'हैलो, मैं राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हूं और ये रही मेरी दोस्त पूनम। हम जा रहे थे, तभी दो लोगों ने हमें रोका और कहा कि वरुण धवन की फिल्म आ रही है और उसका टीजर रिलीज हो गया है। क्या आप प्लीज उसका रिव्यू कर सकती हैं?'

फर्जी रिव्यू को कहा, इनकार करने पर बोले- हम बताते हैं कि क्या बोलना है

कंटेंट क्रिएटर आगे बोली, 'लेकिन मैंने उनसे कहा कि हमने फिल्म नहीं देखी है, तो उस आदमी ने कहा कि कोई बात नहीं, हम आपको बता देंगे कि क्या कहना है। तो मैंने कहा कि अगर आप ही हमें बताएंगे कि क्या कहना है, तो ये रिव्यू कैसे हो सकता है? मैंने उनसे कहा कि अगर आपको असली रिव्यू चाहिए तो जाकर उन लोगों से पूछिए जिन्होंने फिल्म देखी है। हम आपको रिव्यू देने के लिए सही लोग नहीं हैं। तो लड़की ने कहा कि आप अभी देख लो। जब मैंने उनसे कहा कि हमें देर हो रही है और कहीं जाना है, तो उन्होंने कहा कि अच्छा निकलो निकलो, जाओ जाओ। मैं हैरान रह गई कि वरुण धवन के इतने बुरे दिन आ गए हैं क्या कि उसे नकली रिव्यू लेने पड़ रहे हैं? ये क्या बकवास है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.