वरुण तेज और लावण्‍या त्र‍िपाठी की शादी का जश्‍न शुरू, इटली से आईं पहली तस्‍वीरें, जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर सब

Updated on 31-10-2023 03:29 PM
साउथ सिनेमा के 'मेगा प्रिंस' वरुण तेज और लावण्‍या त्र‍िपाठी की शादी का जश्‍न शुरू हो गया है। इटली में हो रहे इस व‍िवाह समारोह में तीन दिनों तक जमकर धमाल होना है। इसके लिए अल्‍लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक इटली पहुंच गए हैं। कॉकटेल पार्टी से तस्‍वीरें भी सामने आ गई हैं। एक्‍टर और फिल्‍ममेकर नागबाबू और पद्मजा कोनिडेला के बेटे वरुण तेज 1 नवंबर, 2023 को देवराज और किरण त्रिपाठी की बेटी लावण्या त्रिपाठी से शादी कर रहे हैं।

वरुण और लावण्‍या की डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग इटली के सिएना में सुरम्य बोर्गो सैन फेलिस रिजॉर्ट में हो रही है। गेस्‍ट लिस्‍ट मेगा फैमिली से मेगास्टार चिरंजीवी, राम चरण और अल्लू अर्जुन अपने-अपने परिवार के साथ शामिल हुए हैं। वेडिंग फंशन की शुरुआत सोमवार को शानदार कॉकटेल पार्टी के साथ हुई। जबकि मंगलवार को सुबह 11 बजे हल्‍दी सेरेमनी है। इसके बाद एक पूल पार्टी होगी, जहां मौज-मस्ती और जमकर डांस होगा। मंगलवार शाम को ही 5:30 बजे, मेहंदी सेरेमनी है।

बुधवार दोपहर 2:48 बजे लेंगे सात फेरे

बुधवार, 1 नवंबर 2023 को वरुण और लावण्‍या सात फेरे लेंगे। इसके लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 2:48 बजे तय हुआ है। जबकि शादी के बाद शाम 8:30 बजे रिसेप्शन पार्टी भी दी जाएगी। इस शादी में श‍िरकत करने के लिए 120 मेहमान इटली में जमा हुए हैं। इनमें वरुण और लावण्‍या के परिवार और बेहद करीबी दोस्‍त शामिल हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.