वीडी शर्मा ने कहा, प्रियंका वाड्रा कांग्रेस नेताओं के महिला विरोधी दृष्टिकोण के लिए माफी मांगें

Updated on 12-06-2023 06:12 PM

भोपाल। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश की धरती पर जब कदम रखें तो सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा महिला विरोधी बयानबाजी और महिलाओं के प्रति खराब सोच के लिए प्रदेश की जनता से साष्टांग होकर माफी मांगें। प्रियंका को प्रदेश की भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, जिसने महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है।

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रियंका के सोमवार को जबलपुर आगमन को लेकर कही। उन्होंने कहा कि कमल नाथ एक महिला को ’आइटम’ और दिग्विजय सिंह ’टंच माल’ बुलाते हैं, उसके लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को माफी मांगनी चाहिए।

एमपी का दौरा राजनीतिक पर्यटन

प्रियंका जनता को बताएं कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के प्रति उनका क्या दृष्टिकोण है? प्रियंका अगर ऐसा नहीं करती हैं, तो उनका मप्र दौरा राजनीतिक पर्यटन ही माना जाएगा। प्रदेश की महिलाएं और जनता यह समझ जाएगी कि आप में वह राजनीतिक सामर्थ्य नहीं है कि आप सही को सही और गलत को गलत कह पाएं।

प्रियंका की सभा को विफल करने में लगा रहे ताकत : गोविंद सिंह

भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा़ गोविंद सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सोमवार को जबलपुर आ रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा को विफल करने का प्रयास कर रही है। वे कहते हैं कि प्रियंका के आने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घबराए हुए हैं और जबलपुर प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि उनकी सभा को विफल करने में पूरी ताकत लगा दो। डा़ सिंह रविवार को अपने आवास पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन है, ये षड्यंत्र फैलाता है, भाई को भाई से लड़ाता है, धार्मिक उन्माद फैलाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.