ब्राह्मण बेटियों को लेकर वर्मा ने दिया था बयान:मंत्री विजयवर्गीय बोले-वर्मा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की कोशिश

Updated on 05-12-2025 12:10 PM

अजाक्स के अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर दिए गए बयान पर नगरीय विकास और आवास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि वर्मा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और निंदाजनक है।

सरकार उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की कोशिश कर रही है। उधर, वर्मा के खिलाफ आज ब्राह्मण समाज की फिर प्रदर्शन करने की तैयारी है। इसके पहले पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से भी भाजपा सांसदों और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने मुलाकात करके वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

आज बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन

सपाक्स पार्टी के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने कहा है कि 5 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्र का आखिरी दिन है। सर्व समाज के संगठनों ने इस दिन प्रदर्शन का निर्णय लिया है। हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं एवं समर्थन करते हैं। मेरा सपाक्स के साथियों एवं सर्व समाज के साथियों विशेष कर युवा वर्ग से अनुरोध है कि वे बोर्ड ऑफिस चौराहा भोपाल पहुंचकर बेटी के सम्मान में इस प्रदर्शन में अवश्य शामिल हों।

केंद्रीय मंत्री से मिले थे सांसद, सौंपा ज्ञापन दूसरी ओर अजाक्स के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को भोपाल सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया, पंडित गिरीश शर्मा, पंडित राकेश चतुर्वेदी, पंडित लक्ष्मी कांत दुबे ने मंत्रालय में ज्ञापन दिया था। मंत्री ने ध्यान पूर्वक सुना एवं केंद्र द्वारा कार्रवाई करने एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.