72 साल के हुए पीएम मोदी, राहुल-थरूर और अमित शाह समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Updated on 17-09-2022 05:13 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को 72 साल के हो गए हैं। वहीं, भाजपा भी पीएम मोदी के जन्मदिन को कुछ खास बनाने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। तो वहीं, पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लग गया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू, राहुल गांधी, शशि थरूर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी।
 
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने शनिवार 17 सितंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंड से ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।' वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ईश्वर करे कि वह हमारे देशवासियों के इतने सारे अंधेरे को दूर करने के लिए काम करें और उन्हें प्रगति, विकास और सामाजिक सद्भाव का प्रकाश दें।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।' इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि, 'एक सुरक्षित, सशक्त व आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माता मोदी जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। आजादी के बाद पहली बार करोड़ों गरीबों को उनका अधिकार देकर मोदी जी ने उनमें आशा और विश्वास का भाव जगाया है। आज देश का हर वर्ग चट्टान की तरह मोदी जी के साथ खड़ा है।'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।'

नमो ऐप पर आप भी दे सकते है शुभकामनाएं
पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं नमो ऐप के माध्यम से आप भी भेज सकते है। दरअसल, नमो ऐप में इस बार पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक नया मॉड्यूल जोड़ा गया, जिसे 'सेवा का उपहार' नाम दिया गया है। नमो एप के जरिये सेवा के संकल्‍प और बधाई संदेश का वीडियो बनाकर और फोटो के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दे सकते हैं। इसके लिए उसे दवीडियो मैसेज या फोटो बनाकर नमो एप में अपलोड करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.