विक्की जैन का पूर्वा राणा संग जुड़ा नाम, दोनों की रोमांटिक तस्वीर देख भड़के अंकिता लोखंडे के फैंस

Updated on 27-01-2024 01:54 PM
'बिग बॉस 17' से बाहर आने के बाद विक्की जैन अपनी पार्टियों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अंकिता तो बिग बॉस के घर में हैं, लेकिन विक्की एलिमिनेट होने के बाद से ही पार्टी करते दिख रहे हैं। उनकी पार्टी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह ईशा मालवीय, सना रईस खान और आयशा खान के साथ पार्टी करते दिखे। लेकिन एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें विक्की एक लड़की के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर देख अंकिता लोखंडे के फैंस भड़क गए, और विक्की जैन को बुरी तरह लताड़ा।

Bigg Boss 17 में अगर किसी के सबसे ज्यादा लड़ाई-झगड़े हुए, तो वो हैं अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन। दोनों के बीच अकसर ही तकरार और प्यार नजर आए। बीच में हालात इतने बिगड़े कि Anita Lokhande और Vicky Jain के घरवालों को शो में आकर उन्हें समझाना पड़ा था। विक्की को लेकर अंकिता का पजेसिव नेचर भी सबको नजर आया। मन्नारा से विक्की खूब बातें करते और साथ टाइम बिताते थे, जो अंकिता को बहुत खटकता था।

अब इसी बीच विक्की की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक तस्वीर ने बवाल मचा दिया है। इसका नाम पूर्वा राणा है, और इस तस्वीर को उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में पूर्वा राणा और विक्की जैन ने एक-दूसरे को बेहद करीब से पकड़ा हुआ और रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखते ही भड़के फैंस ने विक्की को निशाने पर ले लिया।

एक फैन ने लिखा है, 'दुश्मन मिलें हजार पर विक्की जैसा पति न मिले चिनार', एक और फैन ने लिखा है, 'जिसका डर था अंकिता को, वही हुआ।' और एक कमेंट है- और इनकी मम्मी को लगता है कि मेरा बेटा कुछ नहीं करता।' एक और फैन ने लिखा है, 'इसके बिहेवियर ने अंकिता को साइको बना दिया।'

भड़कीं पूर्वा राणा ने दिया यह जवाब

अब विक्की जैन और पूर्वा राणा के बीच कैसा बॉन्ड है, यह तो शायद अंकिता ही बता सकती हैं, पर अपने खिलाफ नेगेटिविटी देख पूर्वा राणा भड़क गईं। उन्होंने अंकिता लोखंडे के फैंस पर उनके खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया। पूर्वा राणा ने अपनी इसी तस्वीर पर कमेंट बॉक्स में लिखा, 'इतनी नफरत क्यों दोस्तों? मेरे दोनों सबसे अच्छे दोस्त बहुत खुश हैं, सबसे मजेदार हैं और हमेशा साथ रहते हैं। तमाशा मत ढूंढो, क्योंकि किसी को कुछ मिलने वाला नहीं है।'

28 जनवरी को 'बिग बॉस 17' का फिनाले

'बिग बॉस 17' का फिनाले 28 जनवरी को है। शो में अभी अंकिता के अलावा मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी हैं। दावा किया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे या फिर मुनव्वर फारूकी इस सीजन के विनर बन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.