विक्की कौशल ने पिता बनने के बाद खरीदी करोड़ों की लग्जरी SUV, जानिए उनकी नेट वर्थ, गाड़ियों का कलेक्शन और फीस

Updated on 06-12-2025 12:53 PM
विक्की कौशल हाल ही एक बेटे के पिता बने, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वह अपनी लाइफ के इस नए फेज़ को इंजॉय कर रहे हैं और अब एक नई गाड़ी भी खरीदी है। कटरीना कैफ 7 नवंबर को बेटे की मां बनी थीं और अब करीब एक महीने बाद विक्की कौशल ने नई लग्‍जरी SUV खरीदी है। इसकी कीमत 3.20 करोड़ बताई जा रही है। विक्की ने लग्जरी Lexus LM350h 4S खरीदी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विक्की कौशल की यह करोड़ों की गाड़ी नजर आ रही है। वैसे, यही SUV रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट के पास भी है।

गुरुवार, 4 दिसंबर को जब विक्की कौशल मुंबई में एक इवेंट में नजर आए, तो सबकी नजरें उनकी नई लग्जरी गाड़ी पर थम गईं। बेटा होने के बाद यह पहली लग्जरी और मंहगी चीज है, जो विक्की कौशल ने खरीदी है। उनके गैराज में पहले से ही कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

विक्की कौशल के पास हैं ये कारें, कटरीना के पास भी लग्जरी कलेक्शन

विक्की कौशल के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास एक रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज बेंज GLE, ऑडी Q7, बीएमडब्लू 5GT और एक बीएमडब्लू X5 हैं। वहीं, उनकी पत्नी कटरीना के पास भी कई लग्जरी कारें हैं। विक्की कौशल के लिए साल 2025 काफी सुनहरा रहा है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने खूब तरक्की की है।

विक्की कौशल के लिए लकी 2025

जहां विक्की ने 2025 की सबसे बड़ी हिट 'छावा' दी, वहीं एक बेटे के पिता भी बने। हाल ही उन्होंने पिता बनने के बारे में बात करते हुए 'जीक्यू इंडिया' से कहा था, 'इस साल पिता बनना 2025 का मेरा सबसे बड़ा पल है। यह एक जादुई एहसास है। मुझे हमेशा लगता था कि जब समय आएगा, तो मैं बहुत भावुक और खुश हो जाऊंगा, लेकिन वास्तव में यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे सुखद पल रहा है।'

विक्की कौशल की फीस और नेट वर्थ, 2026 की करेंगे तगड़ी शुरुआत

अब 2026 की भी तगड़ी शुरुआत होने वाली है। तब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए विक्की कौशल को खूब मोटी फीस मिली है। उन्होंने 'छावा' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों के लिए 10 करोड़ रुपये फीस ली थी। रिपोर्ट्स हैं कि उनकी नेट वर्थ 41 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.