विक्की ने सुशांत-अंकिता के रिश्ते को लेकर बात की

Updated on 15-01-2024 02:25 PM

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' सुर्खियों में बना ही रहता है। ऐसे में इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की जगह फिल्ममेकर करण जौहर नजर आए। करण ने कंटेस्टेंट्स की अच्छे से क्लास भी लगाई।

करण जौहर ने विक्की से अंकिता को सपोर्ट करने के लिए कहा
करण जौहर ने विक्की जैन से कहा कि जब उनकी मां नेशनल टीवी पर अंकिता को इतना कुछ कह रही थी तो उस दौरान विक्की को अंकिता को सपोर्ट करना चाहिए था। करण के जाने के बाद विक्की ने अंकिता से पूछा कि आखिर मेरी मां ने तुम्हें ऐसा भी क्या कह दिया है।

इस पर अंकिता कहती हैं कि मेरी मम्मी को पापा ने कॉल करके कहा था कि क्या आप भी अपने पति को ऐसे ही चप्पल-जूते फेंककर मारती हैं। इतना ही नहीं, पापा ने और भी कहा था कि आपकी औकात क्या है। ये सब सुनने के बाद विक्की ने भी अंकिता को काफी बातें सुनाई। जाहिर सी बात है अपने पेरेंट्स के बारे में इस तरह की बातें सुनकर विक्की को काफी बुरा लगा।

विक्की ने अंकिता पर गुस्सा किया
विक्की ने अंकिता पर भड़ास निकालते हुए कहा- अगर तुम्हारे पापा ये सब देखते तो क्या कहते? उन्हें भी ये सब अच्छा नहीं लगता। वो भी खुद को एक्स्प्रेस करते। विक्की ने आगे कहा कि उन्हें और उनकी फैमिली को अहंकारी दिखाया जा रहा है। वहीं अंकिता और उनकी फैमिली को विक्टिम बताया जा रहा है। विक्की ने अपनी फैमिली का पक्ष लेते हुए कहा- मेरी फैमिली ने कभी आपकी चीजों में दखलअंदाजी नहीं की। फिर चाहे आपके कपड़े हों, या आपका प्रोफेशन। उन्होंने आपको किसी भी चीज के लिए कभी नहीं टोका।

अंकिता ने विक्की से माफी मांगी
बातों की गरमागरमी में विक्की ने ये भी कहा कि शादी के बाद अंकिता 10 दिन भी ससुराल में नहीं रहीं। वे मुंबई में अलग रह रही थीं। जबकि विक्की की फैमिली बिलासपुर में थी। विक्की ने अंकिता से पूछा- जब मैं आपके घरवालों के साथ रहने आया तो क्या मैंने कभी अमीर दामाद वाला एटीट्यूड दिखाया था? हमेशा एक बेटे की तरह आपके परिवार के साथ रहा।

मैं जब आपके साथ रिलेशनशिप में आया तो सुशांत सिंह राजपूत और आपके पास्ट रिलेशनशिप की वजह से मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा। लेकिन मैंने सब कुछ अपने ऊपर लिया। अगर तुम्हें कभी भी मेरी किसी बात से एतराज होता तो मुझसे शादी ही क्यों करती। तुमने अपनी मर्जी से मुझसे शादी की है। मैं हमेशा तुम्हारी फैमिली के साथ खड़ा रहा हूं। ये सब सुनकर अंकिता ने विक्की से माफी भी मांगी। लेकिन विक्की ने कहा- सॉरी हर चीज को आप रिपेयर नहीं कर सकते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.