हिसार की बच्चियों के पोर्न वेबसाइटों पर वीडियो:CSC संचालक ने अपलोड किए, खुद रेप कर बनाए, CBI ने गिरफ्तार किया

Updated on 05-06-2025 01:37 PM

हिमाचल प्रदेश में दो सप्ताह तक बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचे पहाड़ों पर हल्के हिमपात से मौसम ठंडा बना रहा। मगर आज से तापमान में उछाल आना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। कल से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

देशभर में पड़ी रही गर्मी से बचने को पहाड़ों पर आने वाले टूरिस्ट के लिए मौसम सुहावना हो जाएगा।

मौसम विभाग की माने तो आज मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला के कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 6 से 10 जून के बीच पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में पांच से छह डिग्री का उछाल आएगा।

एक सप्ताह में सामान्य से 67% ज्यादा बारिश

प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 67 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। विभाग के अनुसार, 28 मई से 3 जून के बीच प्रदेश में 14.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 23.8 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

सिरमौर में नॉर्मल से 387% ज्यादा बरसे बादल

सिरमौर जिला में सामान्य से तुलना में 387 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई हैं। सिरमौर में इस अवधि में 12.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले इस बार 62.3 मिलीमीटर बादल बरसे है। हमीरपुर जिला में भी नॉर्मल से 209 प्रतिशत ज्यादा, सोलन में 271 प्रतिशत अधिक, शिमला में 177 प्रतिशत, मंडी में 101 प्रतिशत और बिलासपुर में 144 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

चंबा का तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री नीचे गिरा

प्रदेश में दो सप्ताह की निरंतर बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री नीचे गिरने के बाद 27.9 डिग्री रह गया है।

शिमला का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री कम के साथ 20.2 डिग्री, भुंतर का तापमान 5.9 डिग्री कम होने के बाद 26.6 डिग्री, कल्पा का तापमान 7.9 डिग्री गिरने के बाद 13.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट आई है।

नगरोटा सूरिया में 59.2 मिलीमीटर बारिश

वहीं बीते 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। कांगड़ा के नगरोटा सूरिया में 59.2 मिलीमीटर, शिमला के शिलारू में 20.4, कुफरी 14.2, गुलेर में 13.2, शिमला में 11.4, कोटखाई में 11.3 मिलीमीटर, करसोग में 10.0, नंगल डैम 6.8 और ऊना में 5.4 मिलीमीटर बारिश हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.