चुनाव से पहले चौकसी बढ़ी, बाहर से आने वालों पर पुलिस की नजर

Updated on 29-10-2023 02:42 PM

रायपुर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। एक तरफ गुंडा, बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई की जा रही, वहीं दूसरे ओर बाहर से आने-जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। होटल, लाज और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति आता है और उसकी गतिविधि संदिग्ध दिखती है तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने को दी जाए।

वहीं दूसरे राज्य से आकर यहां किराए में रह रहे लोगों की भी पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सभी मकान मालिकों को किरायानामा जमा करने कहा गया। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आगामी विधानसभा के मद्देनजर राज्य पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

पिछले कुछ दिनों में अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने अब तक करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त कर चुकी है। इसके अलावा करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए गए हैं।

आनलाइन है लोगों का रिकार्ड
पुलिस ने एक वर्ष पहले किराएदारों को लेकर अभियान चलाया था। सीसीटीएनएस में सभी की जानकारी आनलाइन अपलोड करवाई गई है। वहीं अब पुलिस उनका पुन: वेरिफिकेशन कर रही है। इसके अलावा आफ लाइन भी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन क्षेत्रों में विशेष जांच की जा रही है, जहां लोग ज्यादा किराए में रहते हैं। जैसे उरला, खमतराई, धरसींवा में इंडस्ट्री है, जिसकी वजह से यहां किराए में लोग रहकर काम करते हैं।

चेकिंग प्वाइंट पर मुस्तैदी
चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर मुस्तैदी से चारपहिया, माल वाहक वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा निर्धारित मात्रा से अधिक नकद रकम, शराब, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान सामग्री सहित चुनाव को प्रभावित करने कारकों पर नजर रखी जा रही है। इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार परिवहन विभाग प्रयासरत है।

केंद्रीय बल के साथ पुलिस का चला चेकिंग अभियान
चुनाव के पहले पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रात में रायपुर पुलिस के साथ ड्यूटी पर आए केंद्रीय बल के जवान भी चेकिंग पर उतर रहे हैं। अपराध की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने-अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राइम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सीपीपी) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, घूमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.