विजयता पंडित ने बताई बहन सुलक्षणा पंडित के आखिरी दिनों की हालत- वो 16 साल से बिस्तर पर थीं, कई सर्जरी हुईं

Updated on 08-11-2025 01:34 PM
सत्तर और 80 के दशक की मशहूर सिंगर-एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह मशहूर एक्ट्रेस विजयता पंडित की बहन और मेवाती घराने के मशहूर क्लासिकल सिंगर पंडित जसराज की भतीजी थीं। सुलक्षणा पंडित की हालत इतनी खराब थी कि वह किसी को पहचान भी नहीं पाती थीं। संजीव कुमार ने एक बार सुलक्षणा पंडित का शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके बाद वह आजीवन कुंवारी ही रहीं। बहन विजयता पंडित ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में सुलक्षणा के बारे में यह बात कही। उन्होंने बताया कि आखिरी वक्त में सुलक्षणा पंडित की कैसी हालत थी।

सुलक्षणा पंडित ने बतौर चाइल्ड प्लेबैक सिंगर करियर की शुरुआत की थी, और एक सफल सिंगर रहीं। बाद में उन्होंने एक्टिंग में कदम रखे और यहां भी छा गईं। सुलक्षणा पंडित ने साल 1975 में संजीव कुमार के साथ 'उलझन' में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'संकोच', 'हेराफेरी', 'अपनापन', 'खानदान' और 'वक्त की दीवार' जैसी फिल्मों में काम किया

सुलक्षणा पंडित 16 साल से बिस्तर पर थीं, बहन विजयता पंडित ने बताई हालत

विजयता पंडित ने बहन सुलक्षणा पंडित की हालत के बारे में हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'सुलक्षणा दीदी मेरी दूसरी मां जैसी थीं। कूल्हे की चोट और कई सर्जरी के बाद वह 16 साल तक बिस्तर पर रहीं। इतने सालों में मैंने और मेरे परिवार ने उनकी देखभाल की। हमने न सिर्फ घर का एक सदस्य बल्कि एक टैलेंटेड सिंगर और एक्ट्रेस को भी खो दिया है, जिन्होंने अपने समय के सभी बड़े नामों के साथ काम किया था।'

जिस दिन संजीव कुमार की मौत, उसी दिन 40 साल बाद सुलक्षणा की मौत

सुलक्षणा पंडित अपने करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। संजीव कुमार संग उनके अफेयर और शादी के प्रपोजल की चर्चा खूब रही। संजीव कुमार ने सुलक्षणा का शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की। संजीव कुमार भी ताउम्र कुंवारे रहे। और फिर उसी दिन सुलक्षणा की मौत हुई, जिस दिन संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी थी। उस बारे में विजयता पंडित ने कहा, 'क्या यह विडंबना नहीं है कि सुलक्षणा का निधन संजीव कुमार की पुण्यतिथि (6 नवंबर, 1985) को हुआ? उनके गहरे रिश्ते और उनके प्रति उनके प्रेम के बारे में सभी जानते हैं।'

'दीदी जिंदगी भर कुंवारी रहीं क्योंकि संजीव कुमार उनसे शादी नहीं कर सके'

विजयता ने आगे कहा, 'संजीव कुमार को हमारे परिवार से बहुत लगाव था, लेकिन उनका रिश्ता कभी शादी में नहीं बदल पाया। दीदी जिंदगी भर कुंवारी रहीं क्योंकि संजीव कुमार उनसे शादी नहीं कर सके। दोनों कुंवारे रहे और मुझे लगता है कि कायनात ने उनके रिश्ते को एक बार फिर मंजूरी दे दी। सुलक्षणा दीदी का निधन भी उसी दिन हुआ जिस दिन संजीव कुमार का निधन हुआ था, 6 नवंबर को।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.