रायपुर पश्चिम के सभी वार्डों के मंदिरों में विकास उपाध्याय ने की पूजा-अर्चना

Updated on 20-10-2023 04:21 PM

रायपुर। विधानसभा चुनाव में विकास उपाध्याय को पुनः प्रत्याशी बनाया गया है। गुरुवार को विकास उपाध्याय अपने कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों के मंदिरों में पहुँचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। नवरात्रि की पंचमी तिथि में उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी मंदिरों में अपना शीष नवाने का संकल्प लिया था और सभी मंदिरों में कार्यकर्ता व आमजनों के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना कर इस चुनाव में जनमानस का विश्वास बरकरार रखने आशीर्वाद भी लिया। साथ ही समस्त वार्ड के वरिष्ठजनों से भेंट मुलाकात कर सस्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किये।

विकास उपाध्याय अपने कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ सबसे पहले हनुमान मंदिर मच्छी तालाब गुढ़ियारी पहुँचकर श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तत्पश्चात् खमतराई के विभिन्न मंदिर, तत्पश्चात् शिव मंदिर, काली मंदिर, बालाजी मंदिर जनता कॉलोनी गुढ़ियारी, फिर शीतला मंदिर रामनगर, कबीर चौक रामनगर, उसके पश्चात् चिंताहरण गणेश मंदिर अग्रसेन चौक उसके बाद खाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी, फिर शताक्षी मंदिर ईदगाह भाटा तत्पश्चात् हटकेश्वर नाथ मंदिर महादेवघाट रायपुरा, फिर पंचधाम मंदिर हीरापुर, फिर अयप्पा मंदिर टाटीबंध, तत्पश्चात् गुरूद्वारा टाटीबंध पहुँचकर अपने संकल्प को पूर्ण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे दुगुनी ऊर्जा उनको मिल गई है। इसके साथ ही साथ विकास उपाध्याय ने वरिष्ठ जनों से भेंट मुलाकात कर उनका स्नेह भी पाया। विकास उपाध्याय आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के पण्डालों में पहुँचकर विराजमान माता रानी का आशीर्वाद भी लिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.