जेल में कैद Vikram Bhatt पर अब कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर ने लगाया बकाया पैसे नहीं चुकाने का आरोप

Updated on 05-02-2026 01:30 PM
फिल्‍ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट जहां एक ओर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अभी भी जेल में कैद हैं, वहीं अब उन पर एक और मामले में नए आरोप लगे हैं। बीते दिनों राजस्थान हाई कोर्ट ने दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया था। अब, फिल्‍ममेकर की 2023 में रिलीज फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के कास्टिंग डायरेक्टर ने उन पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। पराग चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि विक्रम ने अभी तक फिल्म की कास्ट और क्रू का बकाया पेमेंट क्लियर नहीं किया है। यह आरोप ऐसे समय में भी आ रहे हैं, जब शुक्रवार, 6 फरवरी को विक्रम भट्ट की फिल्‍म 'हॉन्‍टेड 3D: घोस्‍ट्स ऑफ द पास्‍ट' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पराग चड्ढा बॉलीवुड के नामी कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर हैं। वह 'एक था टाइगर', 'बैंड बाजा बारात' और 'रब्बा मैं क्या करूं' जैसी फिल्मों में कास्टिंग टीम का हिस्‍सा रहे हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में विक्रम भट्ट के खिलाफ एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने फिल्‍ममेकर के साथ टेक्‍स्‍ट चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

फ‍िल्‍म की र‍िलीज के बाद बकाया भुगतान का था वादा

पराग चड्ढा ने आरोप लगाया कि वह सालों से बकाया भुगतान के लिए पूछ रहे हैं, पर उन्हें टीम से कभी कोई जवाब नहीं मिला। वह लिखते हैं कि यह फिल्म जून 2023 में रिलीज हुई थी, और भरोसा दिलाया गया था कि कास्टिंग की फीस रिलीज के बाद दे दी जाएगी। '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' ने बॉक्‍स ऑफिस पर 14.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि इसका बजट कथ‍ित तौर पर 5-10 करोड़ रुपये बीच था।

फ‍िल्‍म की कास्‍ट और क्रू के भी पैसे हैं बकाया

कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर ने अपने पोस्‍ट में लिखा है, 'फरवरी 2026 में, हमारा पूरा पेमेंट अभी भी बाकी है, पिछले कुछ साल में एकमात्र जवाब यह रहा है कि 'हमारे पास फंड नहीं हैं'। फिल्म के कई कास्ट और क्रू को अभी भी पेमेंट नहीं मिला है।'

क्‍या है विक्रम भट्ट से जुड़ा 30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल दिसंबर 2025 में, फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को राजस्थान पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। उन्‍हें उदयपुर में न्यायिक हिरासत में रखा गया है। भट्ट के ख‍िलाफ इंदिरा IVF और फर्टिलिटी सेंटर के फाउंडर और उदयपुर के रहने वाले अजय मुर्डिया ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी और अन्य आरोपियों ने फिल्‍म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट के ऊपर गबन, और आपराधिक विश्वासघात का मुकदमा दर्ज हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.