फीफा विश्व कप में मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा, भीड़ ने वाहनों पर लगाई आग

Updated on 28-11-2022 06:52 PM
ब्रसेल्स:

कतर (Qatar) में चल रहे फुटबॉल विश्व कप मैच में मोरक्को (Morocco) से बेल्जियम की हार के बाद रविवार को बेल्जियम की राजधानी में ब्रसेल्स (Brussels) में कई स्थानों पर दंगे भड़क गए. फुटबॉल प्रशंसकों ने कारों को आग के हवाले कर दिया. की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है, जो दंगा नियंत्रण पुलिस के साथ भिड़ गए थे. दंगे ब्रसेल्स में कई जगहों पर देखने को मिले, जिन्हें शांत कराने में पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

दंगों पर पुलिस प्रवक्ता इलसे वान डी कीरे ने बताया कि शाम करीब सात बजे शांति लौटी और संबंधित क्षेत्रों में एहतियाती गश्त जारी है. फिलहाल पुलिस लगातार शरारती तत्वों पर नजर रख रही है, जो एक बार फिर शहर में अशांति का माहौल बना सकते हैं. वहीं हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है, जिससे दंगों का स्पष्ट कारण और साजिशकर्ता का पता लगाया जा सके. 

कतर में फीफा विश्व कप मैच में बेल्जियम पर मोरक्को की जीत के बाद रविवार को बेल्जियम की पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. दंगे बेल्जियम की राजधानी में कई जगहों पर हुए जहां दर्जनों फुटबॉल प्रशंसक मोरक्को का झंडा लेकर पहुंच गए. दंगाइयों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को पानी की तोपों और आंसू गैस के गोले दागने पड़े.पुलिस ने कहा, "दंगाइयों ने आतिशबाज़ी सामग्री, प्रोजेक्टाइल, लाठियों का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक राजमार्ग पर आग लगा दी." इस दंगे के बीच एक पत्रकार को भी चोट आई है. 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.