बंगाल में नए वक्फ कानून पर हिंसा, 22 गिरफ्तार:आज देशभर में पर्सनल लॉ बोर्ड का प्रदर्शन

Updated on 10-04-2025 01:59 PM

वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 8 अप्रैल को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 8 आरोपियों को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

जंगीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP), आनंद रॉय ने बताया कि हिंसा को लेकर पुलिस ने अपने आप संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। उन्होंने बुधवार को इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने 8 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध में कई वाहनों को आग लगा दी थी। इसमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल थी। झड़प में प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

वक्फ संशोधन बिल को पास होने के बाद से अबतक सुप्रीम कोर्ट में 12 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच 10 याचिकाओं पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

बेंच में CJI संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और केवी विश्वनाथन शामिल होंगे। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

भोपाल में आज वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन होगा

वक्फ बिल के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रदर्शन करेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर यह प्रदर्शन होगा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुटेंगे।

यह धरना सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर होगा। मेम्बर आमला, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि भोपाल में 2 घंटे का प्रदर्शन होगा। इसमें कोई झंडा, बैनर लगाने की मनाही है। न ही कोई रैली निकाली जाएगी।

भाजपा मुस्लिमों को वक्फ संशोधन कानून के फायदे बताएगी

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर भाजपा अब मुस्लिम समुदाय से सीधे संवाद करेगी और उन्हें इस कानून के फायदे समझाएगी। इसके लिए आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्कशॉप को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और देशभर के प्रमुख भाजपा नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ममता बोलीं- बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि नया वक्फ कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल में ममता दीदी है, मुस्लिम समुदाय की संपत्ति की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा-

QuoteImage

कुछ लोग पूछते हैं कि मैं हर धर्म के स्थानों पर क्यों जाती हूं। मैं पूरी जिंदगी जाऊंगी। चाहे कोई गोली मार दे, मुझे एकता से अलग नहीं किया जा सकता। बंगाल में धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं होगा। जियो और जीने दो यही हमारा रास्ता है।

QuoteImage

इस बयान पर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता फर्जी हिंदू हैं, अपनी भाषा और आचरण से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की दुकानों पर तोड़फोड़ की गई, पुलिस पर हमला किया गया। फिर भी ममता चुप हैं।

कानून के सपोर्ट में इंटरवेंशन याचिका दायर

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में इंटरवेंशन (हस्तक्षेप) याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में कहा गया है कि यह संशोधन भारतीय संविधान की भावना के अनुरूप है और इससे किसी भी मुस्लिम समुदाय के सदस्य के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता।

ये याचिकाएं अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्य सतीश कुमार अग्रवाल और हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दायर की हैं। इन याचिकाओं में वक्फ बोर्ड पर आरोप लगाया गया है कि वह वक्फ एक्ट की धारा-40 का गलत इस्तेमाल कर लाखों एकड़ जमीन को वक्फ संपत्ति घोषित कर चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.