संसद शुरू होते ही जोरदार हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

Updated on 23-03-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में अब तक सदन की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई है। लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। सासंदों के हंगामे के चलते स्पीकर बार-बार सदन की कार्यवाही को स्थगित कर देते हैं। आज एक बार फिर सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। इससे पहले विपक्ष के सांसदों ने बैठक बुलाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज भी संसद में हंगामा देखने को मिल सकता है।

    राज्यसभा में तू-तू मैं-मैं

    राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि सभापति की तमाम कोशिशों के बावजूद विपक्ष सदन चलने नहीं दे रहा है। गोयल बोल ही रहे थे कि कांग्रेस सांसद और सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपनी सीट पर बोलने लगे और अडानी मामले की जांच के लिए जांच की मांग दुहराने लगे।

    भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि

    संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत भारत माता के वीर सपूतों सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर हुई। इन तीनों क्रांतिकारियों ने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए 23 मार्च, 1931 को अपने प्राणों की आहुति दी थी। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि तीनों बलिदानियों ने कैसे अपने पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे किए थे। उसके बाद दोनों सदनों में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर मौन रखा और तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को श्रदांजलि दी।

    राज्यसभा स्पीकर जगदीप धनखड़ ने बुलाई बैठक

    राज्यसभा की व्यवस्थित कार्यवाही और कामकाज हो सके इस पर बात करने के लिए सभापति जगदीप धनखड़ ने सांसदों की एक बैठक बुलाई है। ये बैठक धनखड़ के कमरे में होगी। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं को बुलाया गया है। इससे पहले भी धनखड़ ने सासंदों के साथ बैठक करके सदन की कार्यवाही ठीक से चलने देने की अपील की थी।

    विपक्ष के सांसदों ने बुलाई बैठक

    गुरुवार को संसद की कार्यवाही से पहले विपक्ष के सांसद एक बैठक करेंगे। इस बैठक में सरकार को घेरने की योजना बनाई जा सकती है। ऐसे में आज भी संसद में विपक्ष सरकार के खिलाफ हंगामा कर सकता है। बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष अडानी मुद्दे को लेकर सरकार पर हावी है। लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसद जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं।

    संसद किसी पार्टी का ऑफिस नहीं है

    अगर बीजेपी को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने का अधिकार है, तो हमें भी विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने का अधिकार है। संसद किसी पार्टी का कार्यालय नहीं है। विशेषाधिकार प्रस्ताव पर विचार किया जाए या नहीं, इसका फैसला अध्यक्ष करेंगे। हमने कानून के अनुसार सभी विशेषाधिकार प्रस्ताव दायर किए हैं।
    अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस सांसद

    बीजेपी ने पार्टी के सभी सांसदों को सदन में बुलाया

    भारतीय जनता पार्टी ने जरूरी विधेयकों को पारित कराने के लिए अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

    लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्ष जेपीसी मांग के लिए नारेबाजी कर रहा है वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगा रहा है। इस बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैंने किसी सदस्य को बोलने से नहीं रोका है। आप सदन नहीं चलने देना चाहते, देश चाहता है कि सदन चले। आप अगर सदन नहीं चलाना चाहते हैं, नारेबाजी करना चाहते हैं तो सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।

    संसद के बाहर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
     01 August 2026
    जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
     01 August 2026
    श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
     01 August 2026
    बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
     01 August 2026
    अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
     31 July 2026
    नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
     31 July 2026
    मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
     31 July 2026
    पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
     31 July 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
    Advt.