संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर बनेगा वीआइपी लाउंज, यात्रियों को होगी सहूलियत

Updated on 28-10-2023 12:22 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम चल रहा है। स्टेशन पर दूसरा प्रवेश गेट बनाने का भी प्रस्ताव है। नया यात्री प्रतीक्षालय बनाने के साथ ही वीआइपी लाउंज बनाने का भी प्रस्ताव है। जल्द ही स्टेशन के दूसरे छोर पर प्रबंधक कक्ष एवं पार्किंग का काम पूरा हो जााएगा, इससे यात्रियों को सुविधा हो जाएगी।

हो रहा स्टेशन का कायाकल्प

स्टेशन को अमृत भारत योजना से जोड़ने के बाद विकास कार्य का शिलान्यास पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन किया था। स्टेशन के विकास काम किया जा रहा है। स्टेशन के विकास के लिए कुछ समय पहले योजना बनी थी। प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले ही शेड विस्तार के साथ नया शेड लगाया गया था। इसके पहले बोगी गाइडेंस डिस्प्ले लगाए गए थे, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी खामियां थीं। इसे भी सुधार लिया गया है। ब्रिज का नवीनीकरण भी कर दिया है। अब सीढ़ियां भी काफी चौड़ी कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को सुविधा हो रही है। प्लेटफार्म क्रमांक एक व दो को भी नए सिरे से विकसित किया गया है। तीसरा प्लेटफार्म विकसित किया जा रहा है। स्टेशन प्रबंधक राकेश मिश्रा के अनुसार नए ले-आउट के अनुसार काम हो रहा है।

तीसरी लाइन अगले साल तक आएगी

नए स्टेशन प्रबंधक कक्ष का निर्माण प्लेटफार्म क्रमांक दो के बाद खाली पड़ी जमीन पर किया जा रहा है। प्लेटफार्म एक पर स्थित वर्तमान प्रबंधक एवं नियंत्रण कक्ष दूसरे पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। बाद में पुराने प्रबंधक कक्ष को प्रतीक्षालय में बदलने का प्रस्ताव है। रामगंज मंडी से आने वाली तीसरी लाइन का काम चल रहा है। अगले साल तक तीसरी लाइन आएगी। सीटीओ छोर से नया प्रवेश द्वार बनने से सीटीओ, देवलोक कालोनी, कैंप नंबर 12, पूजाश्री नगर एवं कैलाशनगर आदि कालोनियों के नागरिकों को सुविधा हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.