ओडिशा ट्रेन हादसे पर रो पड़ा विराट कोहली और एमएस धोनी का दिल, दान किए करोड़ों, जानें पूरा सच

Updated on 07-06-2023 08:06 PM
नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा में हाल ही में हुए भयंकर ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच कई मशहूर हस्तियों और खिलाड़ियों की ओर से ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को भारी मात्रा में धन दान करने की खबरें आई हैं। व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर एक संदेश भेजा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ओडिशा ट्रेन त्रासदी पीड़ितों के लिए 60 करोड़ रुपये का दान दिया है, जबकि इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने पहुंचे विराट कोहली ने 30 करोड़ का दान किया।

यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। हालांकि, जब नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने इसकी सच्चाई की जांच की तो कुछ और ही मामला सामने आया। एमएस धोनी ने ओडिशा ट्रेन त्रासदी पीड़ितों के लिए 60 करोड़ रुपये का दान किया है, यह बात पूरी तरह से धोखा है। एमएस धोनी ने कभी भी ओडिशा ट्रेन त्रासदी पीड़ितों के लिए 60 करोड़ रुपये या इतनी बड़ी राशि दान करने की घोषणा नहीं की। ऐसे ही कोहली ने भी किसी तरह का कोई डोनेशन नहीं किया है।

यह एक फर्जी संदेश है जिसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाया जा रहा है। दूसरी ओर, कई ट्विटर उपयोगकर्ता भी घातक दुर्घटना को 'सांप्रदायिक रंग' देते नजर आ रहे हैं। फर्जी ट्वीट्स पर ध्यान देते हुए ओडिशा पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी पोस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ओडिशा पुलिस की ओर से कहा गया- यह देखने में आया है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल शरारती तरीके से बालासोर में हुए दुखद ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी संबंधितों से अपील करते हैं कि वे इस तरह के झूठे और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट प्रसारित करने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी- अफवाहें फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.