वीरेंद्र सहवाग ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- भारत नहीं, ये टीम जीत सकती है एशिया कप 2022 का खिताब

Updated on 06-09-2022 05:54 PM
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ी  भविष्यवाणी की है और बताया है कि इस साल एशिया कप में कौन जीतेगा। सहवाग ने कहा कि भारत के लिए आगामी मैच अहम है। सुपर 4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद टीम इंडिया के लिए ये करो या मरो का मैच है। सहवाग ने भविष्यवाणी की है अगर भारत एक भी मैच हारता है तो पाकिस्तान विजेता बन सकता है।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "अगर भारत संयोग से एक और मैच हार जाता है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान को फायदा है, क्योंकि अगर वह एक मैच हारता है और दूसरा जीत जाता है, तो उसका नेट रन रेट उसे फाइनल में ले जाएगा, क्योंकि उसने एक मैच गंवाया है और दो जीते हैं। भारत एक मैच हार गया है और अगर वे दूसरा मैच हार जाते हैं तो बाहर हो जाएंगे। इसलिए भारत पर दबाव है।"

उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान लंबे समय बाद फाइनल में खेलेगा और उसने एशिया कप में भी लंबे समय बाद भारत को मात दी है। ये साल पाकिस्तान का भी हो सकता है।" पाकिस्तान ने आखिरी बार 2014 में एशिया कप का फाइनल खेला था, जब वह श्रीलंका से पांच विकेट से हार गया था। कुल मिलाकर, पाकिस्तान ने भारत के सात और श्रीलंका के पांच की तुलना में केवल दो बार एशिया कप जीता है।

भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के लिए आज यानी 6 सितंबर को श्रीलंका को और 8 सितंबर को अफगानिस्तान को हराना होगा। इसके बाद फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा सकता है, जो एशिया कप के 15वें सीजन का फाइनल होगा। अगर ऐसा होता है तो भारत और पाकिस्तान समेत क्रिकेट के करोड़ों फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…
 11 March 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान पर पसीना बहा रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले…
 11 March 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल…
 11 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच जब दुबे-दुबे के नारे गूंज रहे थे, उसके कुछ ही घंटों बाद टीम इंडिया का यह एक्शन हीरो एक…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के असली महानायक संजू सैमसन ने विश्व विजेता बनने के बाद अपने घर तिरुवनंतपुरम पहुंचकर परिवार के साथ एक बेहद भावुक मुलाकात की। मैदान पर…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने और बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
Advt.