वीरेंद्र सहवाग कभी नहीं बनेंगे चीफ सिलेक्टर, इन शर्तों के आगे नहीं झुकने वाले वीरू

Updated on 23-06-2023 07:51 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने उन सारी रिपोर्ट्स को कोरी बकवास बताया है, जिसमें उन्हें चीफ सिलेक्टर पद का ऑफर देने की बात कही गई थी। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के सवालों के जवाब में वीरू ने कहा कि उनसे बीसीसीआई ने इस बारे में कभी कोई संपर्क नहीं साधा। याद हो कि स्टिंग ऑपरेशन कांड के बाद से भारतीय क्रिकेट के चीफ सिलेक्टर का पद खाली है। इस साल फरवरी में चेतन शर्मा को अपने पद से तब हाथ धोना पड़ा था, जब वह हिडन कैमरा में भारतीय प्लेयर्स और टीम सिलेक्शन से जुड़ी कई खुफिया बातों का खुलासा करते हुए पाए गए थे। तब से एक और पूर्व भारतीय ओपनर शिव सुंदर दास अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनकर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चयनकर्ताओं के पैनल में एस शरत (साउथ), सुब्रतो बनर्जी (सेंट्रल), सलील अनकोला (वेस्ट) सरीखे मेंबर्स शामिल हैं।

क्या सहवाग बनेंगे चीफ सिलेक्टर?
बीसीसीआई एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले अपना चीफ सिलेक्टर कुर्सी पर बिठाना चाहता है, जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यह चयन समिति का अध्यक्ष नॉर्थ जोन से आएगा। ऐसे में हाल ही में संन्यास लेने वाले युवराज सिंह, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह जैसे बड़े नाम दिमाग में आते हैं, लेकिन शर्तों के मुताबिक तीनों ने अभी तक पांच साल की सेवानिवृत्ति अवधि के मानदंडों को पूरा नहीं किया है। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग पांच साल के संन्यास वाले ब्रेकेट में भी फिट बैठते हैं, लेकिन इतनी कम सैलरी पर तो शायद ही वह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हो।

बड़े प्लेयर्स नहीं बनना चाहते चीफ सिलेक्टर?
चयन समिति के अध्यक्ष की सालाना सैलरी एक करोड़ रुपये होती है जबकि चार अन्य सदस्यों को 90 लाख रुपये का भुगतान होता है। आखिरी बार जब किसी प्रतिष्ठित पूर्व खिलाड़ी ने चयन समिति की अध्यक्षता की थी तो वह 2006 का दौर था, तब पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर (2006-2008) इसके चेयरमैन थे। उसके बाद कृष्णमाचारी श्रीकांत (2008-2012) टॉप पर थे। कमेंट्री और विज्ञापन के साथ-साथ अकादमियों से पूर्व क्रिकेटरों की कमाई मुख्य चयनकर्ता की सैलरी से कहीं ज्यादा हो जाती है, ऐसे में बड़े नाम इस पद पर बैठने से कतराते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.