कटघोरा में परिवार न्यायालय का वर्चुअल उद्घाटन

Updated on 04-09-2026 03:26 PM

कोरबा, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश माननीय  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा जिला के व्यवहार न्यायालय कटघोरा में कुटुम्ब न्यायालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। कानूनी जरूरतों को दृष्टिगत करते हुए न्यायिक सुविधाओं की उपलब्धता को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। न्याय प्रणाली को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और उत्तरदायी बनाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य रहा। परिवार न्यायालय कटघोरा के नियमित रूप से स्थापित होने से इस क्षेत्र के नागरिकों को न्यायिक कार्यवाही के लिए अधिक सुविधाजनक और निकटवर्ती न्यायिक मंच प्राप्त होगा। मुख्य न्यायाधीश माननीय  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में न्यायिक सेवाओं के विस्तार व न्यायिक व्यवस्था में आधुनिक अधोसंरचना ए तकनीकी नवाचार तथा  जन-केन्द्रित न्याय व्यवस्था के संबंध में इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। उनके द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि विशेष रूप से परिवार न्यायालय के प्रारंभ होने से पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों में शामिल पक्षों को स्थानीय स्तर पर न्यायिक सुविधाओं का लाभ उठाने में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र  न्यायाधीश   संतोष शर्मा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के प्रारूप के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन से किया गया। परिवार न्यायालय की स्थापना के पीछे का दृष्टिकोण और मार्गदर्शक विचार माननीय मुख्य न्यायाधीश के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन से अत्यधिक प्रेरित है, परिणाम स्वरूप परिवार न्यायालय की स्थापना, अधिक सुलभ ,उत्तरदायी और नागरिक केंद्रित, न्याय वितरण प्रणाली के प्रति उनके दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है।

वर्चुअल उद्घाटन के तुरंत पश्चात कटघोरा में शुरू होने वाले परिवार न्यायालय से संबंधित एक संक्षिप्त वीडियो प्रदर्शित किया गया। वीडियो के माध्यम से न्यायिक सुविधा और उसकी स्वरूप की एक झलक प्रस्तुत की गई। यह प्रस्तुती केवल एक न्यायिक सुविधा के संबंध में जानकारी देने तक ही सीमित नहीं थी। बल्कि न्याय वितरण प्रणाली को लोगों को करीब लाने की दिशा में एक नई शुरूआत का दृश्य परिचय भी बन गई। कार्यक्रम के समापन पर परिवार न्यायालय कोरबा की प्रधान न्यायाधीश  नीता यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने माननीय मुख्य  न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर, न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी संबंधित व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस नई न्यायिक सुविधा का शुभारंभ न्याय को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल न केवल न्यायिक अवसंरचना के विस्तार को दर्शाती है बल्कि बदलते समय के अनुरूप सुगम, सुलभ और नागरिक केंद्रित न्याय वितरण प्रणाली के प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

इस अवसर पर  सागर चंद्राकर, प्रथम व्यवहार  न्यायाधीश   कनिष्ठ श्रेणी कटघोरा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उक्त अवसर पर कोरबा जिला में पदस्थ समस्त  न्यायाधीश  गण, छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद की अध्यक्ष  रविन्द्र परासर, अधिवक्त संघ कटघोरा के अध्यक्ष  राजेश   पाल सहित अन्य अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
 05 September 2026
बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र के ग्राम मेडपाल में नए मोबाइल टॉवर के शुरू होने से ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद मोबाइल नेटवर्क…
 05 September 2026
राजनांदगांव। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6), 2023-24 के राजनांदगांव जिले से संबंधित आंकड़ों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक उपलब्धियां सामने आई हैं। सर्वेक्षण के अनुसार जिले…
 05 September 2026
अम्बिकापुर। आर्थिक परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं से अवसर मिले तो महिलाएं अपने जीवन की दिशा स्वयं बदल सकती हैं।…
 05 September 2026
​सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य शासन की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन नीति के अनुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता…
 05 September 2026
रायपुर। आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड में चल रहे 51 दिवसीय परमात्म भक्ति महोत्सव के क्रम में 3 सितंबर को विशेष परमात्म…
 04 September 2026
धमतरी । गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरणकट्टा के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जनसमस्याओं को जाना। उन्होंने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का निरीक्षण किया और…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आलीखूटा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने…
Advt.