भाजपा के संकल्प पत्र में दिखेगा 2047 का विजन

Updated on 21-03-2024 01:08 PM
 भोपाल। लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए भाजपा जनता से सुझाव ले रही है। इसके लिए प्रदेश में ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालयों पर कई स्थानों पर सुझाव पेटी लगाई गई हैं। ईमेल, वाट्सएप, एसएमएस और इंटरनेट मीडिया के अन्य माध्यमों से भी विभिन्न वर्गों के जागरूक जनों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषण में वर्ष 2047 के विजन की बात कहते हैं। यही वजह है कि भाजपा का संकल्प पत्र 2047 के विजन के साथ तैयार किया जा रहा है। संकल्प पत्र में मध्य प्रदेश सहित विकसित भारत की झलक देखने को मिलेगी। सुझाव मांगने के लिए पार्टी ने प्रत्येक बूथ के और ग्राम स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

सातों मोर्चा और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय

भाजपा ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए सातों मोर्चा और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय कर दी है। महिला, किसान, युवा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग वर्ग के बीच जाकर संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव लेने का कार्य सौंपा है। चिकित्सा प्रकोष्ठ व अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी जागरूक जनों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराकर 2047 के विकसित भारत के लिए सुझाव ले रहे हैं।

विकसित मध्य प्रदेश की दिखेगी झलक

संकल्प पत्र में जनता से लिए गए सुझावों के अनुरूप विकसित भारत के साथ विकसित मध्य प्रदेश की झलक भी दिखेगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जनता से सुझाव लेने के साथ मध्य प्रदेश की जीएसडीपी (राज्य का सकल घरेलू उत्पाद) बढ़ाने के लिए और क्या किया जा सकता है, इसके लिए प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों से भी संवाद कर रहे हैं। अलग-अलग सेक्टर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकें की जा रही है। वहीं, मोबाइल पर संदेश भेजकर भी सुझाव लिए जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं। भाजपा के इस संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत का विजन देखने को मिलेगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकार और पार्टी संगठन इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। हम जन आकांक्षाओं को पूरा करने के कार्य करने में जुटे हैं।

 - रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, मध्य प्रदेश भाजपा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.