मुख्यमंत्री की आज खरसिया में 'भेंट-मुलाकात

Updated on 13-09-2022 05:44 PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम जारी है। लैलूंगा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने आए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कई तरह की राहत मांगी है। सतनामी समाज ने तो वहां डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा की मांग उठाई है। उनका आरोप था कि कुछ लोग प्रतिमा को बार-बार नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री की चौपाल खरसिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लगेगी। वे मंत्री उमेश पटेल के घर भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात में लैलूंगा के रेस्ट हाउस में रुके थे। वहां उनसे मिलने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा की मांग की। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा के साथ असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्मशान के लिए फेंसिंग कराने, अतिक्रमण रोकने और वहां पर पौधरोपण कराने की जिम्मेदारी कलेक्टर को दी गई।


विभिन्न समाज के लिए भवनों की राशि स्वीकृत

मेहर समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपए की राशि मंजूर की। गोंड समाज को उनके भवन के लिए 20 लाख मंजूर किए गए। अघरिया समाज को भवन हेतु 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कंवर समाज को भवन हेतु 15 लाख रुपए की मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री ने राठिया कंवर समाज की मांग पर लारीपानी मे धान उपार्जन केंद्र खोलने की पहल करने की भी बात कही है।

उन्होंने कुम्हार समाज को चाक देने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया। यही नहीं कुम्हारों के लिए आरक्षित की जानी वाली भूमि को सुरक्षित करने को भी कहा, ताकि कुम्हारों को बर्तन बनाने के लिए मिट्‌टी मिलती रहे। मानिकपुरी पनिका समाज के भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा हुई। वहीं ईसाई आदिवासी समाज को कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटित करने की पहल की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने मसीही समाज को भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए दो लाख की सहायता

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची स्वामी आत्मानंद स्कूल की मुस्कान अग्रवाल ने कहा, सर मैं आईएएस बनना चाहती हूं। मैं इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरे स्थान पर आई हूं। कोचिंग करना चाहती हूं। मुख्यमंत्री ने बगल में बैठे अफसरों की ओर इशारा करते हुए कहा, ये देखिए सभी आईएएस और आईपीएस हैं। इन्होंने कभी कोचिंग नहीं की। इसके लिए अच्छे से पढ़ाई की जरूरत है।

थोड़ा निराश दिखी छात्रा ने कहा मैं मध्यवर्गीय परिवार से हूं। आर्थिक मदद मिल जाती तो अच्छे से तैयारी हो पाती। मुख्यमंत्री ने छात्रा से ही पूछ लिया बताओ कितना चाहिए। कुछ सेकेंड सोचने के बाद छात्रा ने दो लाख रुपए की बात कही तो मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी। यहीं पर नि:शक्त महेश श्रीवास को व्यवसाय के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा हुई।

आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री लैलूंगा में समीक्षा बैठक के बाद विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  • वहां से तमनार ब्लॉक के कुंजेमुरा गांव जाएंगे। यहां भेंट-मुलाकात की चौपाल लगेगी।
  • वहां से खरसिया ब्लॉक के चपले गांव में पहुंचकर लोगों से मुलाकात करेंगे।
  • चपले के बाद मुख्यमंत्री मंत्री उमेश पटेल के गांव नंदेली पहुंचेंगे। यहां दिवंगत कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद उमेश पटेल के यहां भोजन करेंगे।
  • शाम को खरसिया में मुख्यमंत्री एक रोड शो करने वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.