वन विहार में भ्रमण करना हुआ महंगा, पर्यटकों के लिए संशोधित दरें लागू, जानिए कितना लगेगा शुल्क

Updated on 07-11-2024 01:46 PM
भोपाल। राजधानी में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण करना पर्यटकों के लिए महंगा हो गया है। प्रदेश शासन के वन विभाग ने इस प्राणी उद्यान में पर्यटकों के प्रवेश के लिए संशोधित दरें जारी कर दी गई हैं। यह दरें गुरुवार से प्रभावशील हो गईं। तीन साल बाद वन विहार में प्रवेश शुल्क बढ़ाया गया है।

ये हैं नई दरें

संशोधित दरों के मुताबिक वन विहार में अब पैदल भ्रमण प्रति व्यक्ति 25 रुपये, स्वयं की साइकल से 30 रुपये, उद्यान की साइकिल से 40 रुपये, दोपहिया मोटर वाहन 2 व्यक्ति 80 रुपये, ऑटो रिक्शा चालक सहित अधिकतम 4 व्यक्ति 120 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन अधिकतम 5 व्यक्ति 300 रुपये प्रवेश शुल्क लगेगा।
इसी तरह हल्के 4 पहिया वाहन 5 व्यक्ति से अधिक क्षमता वाले वाहन से भ्रमण करने पर 500 रुपये, मिनी बस अधिकतम 20 व्यक्ति 1100 रुपये, बस 20 से अधिक व्यक्ति 2200 रुपये, गोल्फ कॉर्ट से भ्रमण (प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त) प्रति व्यक्ति 60 रुपये लगेंगे।
5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 40 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क, पूरी गोल्फ कॉर्ट अधिकतम 6 व्यक्ति 400 रुपये और प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन से सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 100 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 30 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क तथा सम्पूर्ण वाहन (अधिकतम 6 व्यक्ति) 1000 रुपये देय होगा।

नाइट सफारी की दरें भी बढ़ाईं

वन विहार में दिन में घूमने के साथ-साथ रात में भ्रमण करना भी महंगा हो गया है। अब वन विहार प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से सूर्यास्त उपरांत सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 300 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक आयु के बच्चे 150 रुपये, 5 वर्ष तक आयु के बच्चे नि:शुल्क और सम्पूर्ण वाहन (अधिकतम 6 व्यक्ति) 1500 रुपये देय होगा।
वन विहार के संचालक ने बताया कि बैटरी-चलित वाहनों के लिए उपरोक्त दरों की 75 प्रतिशत राशि देय होगी। शुल्क में प्रत्येक 3 वर्ष में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसे 5 तक पूर्णांकित किया जाएगा। विदेशी पर्यटकों के लिये शुल्क दोगुना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.