बीच में ही इंटरव्यू छोड़ निकले विवेक अग्निहोत्री, 'कश्मीर फाइल्स' पर पूछा सवाल तो दे दी धमकी

Updated on 21-08-2023 01:05 PM
'द कश्मीर फाइल्स' डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी इस फिल्म के बाद से ही किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब ओटीटी पर विवेक की 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' चर्चा में है, जिसका प्रीमियर Zee 5 पर हुआ है। विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपनी इस फिल्म को लेकर बेबाक इंटरव्यू देते रहे हैं। लेकिन इस बार इंटरव्यू में उनसे कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए गए जिसपर वह बिफर उठे और इंटरव्यू बीच में छोड़कर उठ गए। अब इसी इंटरव्यू का वीडियो इस वक्त सुर्खियों में बना है जिसमें डायरेक्टर इंटरव्यू छोड़कर बीच में निकलते दिख रहे हैं।

Vivek Agnihotri walks out of an interview: वैसे तो विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ-साथ विवादों को सीने से लगा रखा है। अब जो नया वीडियो चर्चा में है उसमें विवेक अग्निहोत्री से इंटरव्यू के दौरान ये पूछा गया कि क्या बीजेपी ने और गवर्नमेंट ने उनकी इस फिल्म को प्रमोट किया है? इसी सवाल का जवाब देते हुए डायरेक्टर बीच में ही इंटरव्यू छोड़कर खड़े होते दिख रहे हैं और उन्होंने अपना माइक भी उतार लिया।

विवेक ने कहा- मैं इसके लिए जवाबदेह नहीं हूं

इस वायरल वीडियो में होस्ट डायरेक्टर से ये कहती हैं कि ऐसा माना गया है कि उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को मुस्लिम विरोधी एजेंडा बनाया गया है। इस सवाल के जवाब में विवेक ने कहा- मैं इसके लिए जवाबदेह नहीं हूं। उन्होंने कहा, 'बहुत सारे लोगों को ये फिल्म पसंद आई, वो रोए भी।' विवेक से फिर पूछा गया कि बहुत सारे लोगों ने एंटी मु्स्लिम को लेकर जो राग अलापा है उसके बारे में आपका क्या कहना है? उनसे पूछा गया कि क्या आप इसे लेकर कन्सर्न नहीं हैं?

'मेरी फिल्म गेम चेंजिंग रेवॉल्यूशनरी फिल्म साबित हुई'

विवेक ने अपने जवाब में कहा,'मैं बिल्कुल कन्सर्न हूं। हो सकता है कि आपको इस बारे में पता न हो। मैंने इसे लेकर ट्वीट भी किया था। मैंने कहा था- ये गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर ऐसा होता भी है तो मैं हर उस चीज के लिए जवाबदेह नहीं हूं जो दुनिया भर में हो रहा है। मेरी फिल्म गेम चेंजिंग रेवॉल्यूशनरी फिल्म साबित हुई है। पहली बार कोई सामने आकर इंडिया में हिन्दुओं के नरसंहार पर फिल्म बना पाने की हिम्मत दिखाई है जो कि उनका होमलैंड है।'

डायरेक्टर ने कहा- मैं बीजेपी का कोई स्पोक्सपर्सन नहीं हूं
उन्होंने आगे कहा- अगर बदले में 5-6 लोग स्लोगन्स सुना रहे हैं तो वो लोग भी हैं जिन्हें 30 साल से कुछ बोलने नहीं दिया गया। उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी ने उनकी इस फिल्म को प्रमोट किया है? इसपर डायरेक्टर ने कहा- मैं बीजेपी का कोई स्पोक्सपर्सन नहीं हूं इसलिए इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा, 'जिन साढ़े 4 करोड़ लोगों ने फिल्म देखी वो सभी बीजेपी के लोग नहीं थे। सरदार ने भी मेरी फिल्म को प्रमोट किया, महिलाओं ने भी इसे प्रमोट किया, एलजीबीटी कम्यूनिटी ने भी प्रमोट किया, हर किसी ने प्रमोट किया। बीजेपी भी इसका पार्ट है, क्या वे इंडियन नहीं हैं? और आपको बीजेपी से क्या प्रॉब्लम है?'

डायरेक्टर की मैनेजर ने उन्हें इंटरव्यू छोड़ने का किया इशारा

उनसे फिर पूछा गया कि क्या गवर्नमेंट ने आपकी इस फिल्म को प्रमोट किया है? जिसपर डायरेक्टर ने कहा- गवर्नमेंट ने कभी मेरी फिल्म को प्रमोट नहीं किया है। उनसे फिर पूछा गया- प्रधानमंत्री ने आपकी फिल्म को प्रमोट किया है? जवाब में विवेक ने कहा- नहीं उन्होंने ऐसा नहीं किया है, फिल्म ने सच दिखाया है। इसी के बाद डायरेक्टर की मैनेजर उन्हें इंटरव्यू छोड़ने का इशारा करती हैं और वह अपना माइक उतारने लगते हैं। आखिर में विवेक ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं समझ गया हूं कि आप कहां जा रही हैं और कहां से आ रही हैं, मैं काफी अनुभवी हूं।'

विवेक अग्निहोत्री की वाइफ का इंटरव्यू

इस वीडियो पर काफी लोग एक बार फिर से विवेक अग्निहोत्री के लिए प्रोपेगैंडा शब्द का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वहीं एक यूजर ने उनकी वाइफ और 'द कश्मीर फाइल्स' की लीड एक्ट्रेस पल्लवी जोशी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि अगर आपको पता लगा है कि प्रधानमंत्री इस फिल्म को एक तरह से एंडोर्स कर रहे हैं तो आप सही हैं।

फिल्म 'द वैक्सीन वॉर: ए ट्रू स्टोरी' लेकर आ रहे हैं विवेक

बता दें कि विवेक अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर: ए ट्रू स्टोरी' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा, गिरिजा ओक और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म 28 सितंबर 2023 को 11 अलग-अलग भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.