'सेम सेक्स मैरेज' पर बोले Vivek Agnihotri- भारतीय सभ्यता में ये सामान्य होना चाहिए... ये जरूरत है, अपराध नहीं

Updated on 18-04-2023 09:29 PM
विवेक अग्निहोत्री सभी तरह के मुद्दों पर ट्वीट करते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं। अब विवेक ने कहा है कि समलैंगिक विवाह यानी 'सेम सेक्स मैरेज' कोई गलत और शहरी अवधारणा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में एक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म निर्माता ने मंगलवार को ट्वीट किया, और कहा कि समलैंगिक विवाह पर सवाल उठाने वाले लोगों ने 'भारत के छोटे शहरों और गांवों में कभी यात्रा नहीं की है'। विवेक ने कहा कि भारत जैसी 'प्रगतिशील, उदार और समावेशी सभ्यता' में सेम सेक्स मैरेज 'सामान्य होना चाहिए, अपराध नहीं'। बता दें कि इस मामले में आज यानी 18 अप्रैल को ही फैसला आने वाला है।

Vivek Agnihotri एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें लिखा था, 'केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सेम सेक्स मैरेज एक शहरी अवधारणा है, जो देश के सामाजिक परिवेश से बहुत दूर है। सेम सेक्स मैरेज का विस्तार एक नई संस्था का निर्माण करेगा।' इसके जवाब में विवेक ने ट्वीट किया, 'नहीं। समलैंगिक विवाह एक शहरी अवधारणा नहीं है। यह एक इंसान की जरूरत है। हो सकता है कि कुछ सरकारी वर्ग ने इसका मसौदा तैयार किया हो, जिन्होंने कभी छोटे शहरों और गांवों में यात्रा नहीं की होगी। सबसे पहले, समलैंगिक विवाह एक अवधारणा नहीं है। यह एक जरूरत है। यह एक अधिकार है। और भारत जैसी प्रगतिशील, उदार और समावेशी सभ्यता में ये सामान्य होना चाहिए, अपराध नहीं।'

सेम सेक्स लव स्टोरीज

फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी इसी तरह का कुछ ट्वीट किया, क्योंकि उन्होंने 'मॉडर्न लव: मुंबई' में कुछ ऐसा ही दिखाया था। उन्होंने ट्वीट किया, 'सुप्रीम कोर्ट आओ, रास्ता दिखाओ। समलैंगिक विवाहों को वैध करो।' हंसल ने 2022 की एंथोलॉजी सीरीज से एक एपिसोड का निर्देशन किया था, जो एक समलैंगिक जोड़े के बीच की लव स्टोरी थी।

हंसल मेहता ने ऐसे लोगों पर क्या कहा

पिछले साल, हंसल मेहता ने एपिसोड में एक समलैंगिक एक्टर को लेने की बात कही थी, जिसमें प्रतीक गांधी और रणवीर बराड़ कपल के रूप में थे। Mashable India के साथ बातचीत में हंसल ने कहा था, 'मैं समझता हूं कि वे क्या कह रहे हैं और मेरा मानना है कि ऐसी कहानियों को लेकर आना चाहिए। अगर कोई कास्ट के लिए सही है, चाहे वह क्वीर हो या स्ट्रेट, उन्हें सही तरीके से कास्ट किया जाना चाहिए।'

सेम सेक्स मैरेज पर फैसला आज

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ सेम सेक्स मैरेज पर सुनवाई करने के लिए तैयार हैं। मंगलवार यानी आज ही इस पर फैसला आने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.