स्वीप क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में की गई वोट की अपील

Updated on 21-10-2023 04:10 PM

कांकेर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार सुबह स्वीप क्रिकेट मैच का आयोजन यूथ वोटर्स बनाम सीनियर वोटर्स किया गया। रोमांचक मुकाबले में  सीनियर वोटर्स के टीम ने जीत हासिल की। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रयुक्त होने वाले बैट, बॉल, ग्लव्स, स्टम्प आदि उपकरणों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टिकर का उपयोग किया गया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों से आगामी 7 नवम्बर को मतदान अवश्य करने की अपील भी की गई।

उल्लेखनीय है कि मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् विगत 2 अगस्त से नये मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं संशोधित करने का कार्य किया गया। इसके अंतर्गत सूची में शामिल हुए नये मतदाताओं को अनिवार्य रूप से वोट करने की सतत् अपील की जा रही है। इसी क्रम में आज यूथ वोटर्स और सीनियर वोटर्स के बीच क्रिकेट मैच आयोजित कर उन्हें आगामी 7 नवम्बर को संबंधित मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।   



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.