अपने मताधिकार का प्रयोग कर परिवर्तन की लहर लाएं मतदाता : डॉ. रमन सिंह

Updated on 09-10-2023 04:57 PM

रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा पाँच राज्यों में चुनाव के तारीख की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर सभी से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने परिवर्तन पर भरोसा जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यह चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को सम्पन्न होगा। मतगणना 3 दिसम्बर को संपन्न होगी जिसमें सभी प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मतदान अवश्य करें।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 3 लाख मतदाता सम्मिलित होंगे जिसमें 18 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे साथ ही प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार है जो पुरूष मतदाताओं से अधिक हैं इसलिए छत्तीसगढ़ का आगामी विधानसभा चुनाव महिलाओं के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिलाएं बहुत खुश है जबकि प्रदेश में शराबबंदी समेत सभी वादाखिलाफी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रोशित भी हैं जिसका इस परिर्वतन में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

इसके अलावा वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश के मतदाताओं से आव्हान किया कि अपने अधिकारों का प्रयोग कर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएं।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश से भरोसा समाप्त हो चुका है। अब तो कांग्रेस ने भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भूपेश है तो भरोसा है का नारा बदलकर भरोसे की सरकार कर दिया गया है। पिछले 15 साल में कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया है। आदिवासी विकास के लिए भी कोई कार्य नहीं किए हैं। इन सभी कुनितियों से प्रदेश की जनता बहुत आक्रोशित है और चुनाव के इंतजार में है। अब बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में परिवर्तन कर पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.