मतदान करना अधिकार व कर्त्तव्य भी: कलेक्टर

Updated on 19-10-2023 04:00 PM

कोरिया। कोरिया जिले विभिन्न सांस्कृतिक, परम्पराओं और विविधताओं से भरे हुए जिले है। यहां रहने वाले लोगों के लिए इस वर्ष एक नए उत्साह और उमंग का साल होने जा रहा है।

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर तथा भरतपुर सोनहत (आंशिक) में निर्वाचन होना है। बैकुण्ठपुर विधानसभा के 83 हजार 836 पुरुष मतदाता, 83 हजार 803 महिला मतदाता, तृतीय लिंग के 05 मतदाता इसी तरह भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में पुरुष मतदाता 18 हजार 145 तथा महिला मतदाता 18 हजार 204 व 01 तृतीय लिंग मतदाता हैं।

इस तरह 2 लाख 3 हजार 994 मतदाताओं द्वारा अपने मत का उपयोग करेंगे। मतदान केन्द्रों की बात करें तो सोनहत में 78 तथा बैकुण्ठपुर में 228 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले में सबसे कम मतदाता वाले मतदान केन्द्र की बात करें तो शेहराडांड मतदान केन्द्र 143, में तीन पुरुष, दो महिला मतदाता हैं तो कांटो मतदान केन्द्र 139 में 7 पुरुष व 5 महिला, इसी तरह रावला मतदान केन्द्र 162 में 14 पुरुष मतदाता व 9 महिला मतदाता अपने मताधिकार को उपयोग करेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा लगातार देर रात तक अधिकारियों-कर्मचारियों से बैठक लेकर चुनावी तैयारियों के बारे में जायजा ले रहे हैं।

लंगेह लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों, चेक पोस्ट, प्रशिक्षण स्थानों में जाकर किए गए तैयारियों को मुआयना कर ही रहे हैं साथ ही एक-एक अधिकारियों, कर्मचारियों से किए गए तैयारियों पर चर्चा भी कर रहे हैं।
इस बार के विधानसभा निर्वाचन में बैकुण्ठपुर विधानसभा के 18 से 19 वर्ष आयु के 6 हजार 393 तथा भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में 2 हजार 96 मतदाता पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे। जब हम 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की बात करते हैं तब बैकुण्ठपुर विधानसभा में 1 हजार 229, भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में 246 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या की बात करें तो बैकुण्ठपुर विधानसभा के अंतर्गत 1 हजार 876 तथा भरतपुर-सोनहत (आंशिक) में 693 मतदाताओं द्वारा अपने मतदान करेंगे। जब हम जेण्ठर रेसियो की बात करते हैं तो 999 है, जो महिला सहभागिता को बताता है। वर्तमान ई.पी. रेसियो 64.21 प्रतिशत है।


बैकुण्ठपुर एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा में दूसरे चरण में अधिसूचना का प्रकाशन 21 अक्टूबर, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 नवम्बर तथा 17 नवम्बर को मतदान और 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना होगा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर कॉल सेंटर बनाया गया है। कॉल सेंटर 1950 जो 24 बाई 7 के तर्ज पर क्रियाशील है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर अन्य किसी विषय पर शिकायत/जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष में 07836-23255 दूरभाष स्थापित की गई है, जो तीन पालियों में कर्मचारी कार्यरत हैं।

आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों के सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आयोग द्वारा निर्मित सी-विजिल एप्लीकेशन को और सशक्त बनाया गया है। इस एप्लीकेशन के तहत आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत फोटोग्राफ एवं वीडियो, ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी किया जा सकता है।

इस एप्लीकेशन में दो मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर भी किया जाने की सुविधा है। सामान्य मामलों की शिकायतें सिर्फ 100 मिनट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी। सुविधा एप के माध्यम से भी चुनाव अभ्यर्थियों के नामांकन जमा कर सकते हैं साथ ही रैली की अनुमति भी मिलेगी। केवायसी एप के माध्यम से निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती है, यदि कोई आपराधिक पूर्ववृत है तो इसकी जानकारी भी इस एप में उपलब्ध होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि निष्पक्षता, निर्भिकता और पारदर्शी से कार्य करें। छत्तीसगढ़ी में कहा कि ‘वोट डारे बर जाबो संगी, चुनई तिहार म भाग लेबो संगी’ के तर्ज पर कोरिया जिले के शासकीय-अशासकीय कार्यालय में कार्यरत कर्मियों, श्रमिकों, किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवा व सभी वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना आपके अधिकार भी हैं और कर्त्तव्य भी है। ऐसे में शुक्रवार, 17 नवम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से अपने मतदान केन्द्र में स्वयं मतदान करें व पड़ोसियों एवं जान-पहचान वाले को मतदान के लिए प्रेरित भी करें और इस चुनावी पर्व में भागीदार बनें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.