रायपुर में 17 को वोटिंग, बढ़े 2.60 लाख वोटर: कलेक्टर

Updated on 10-10-2023 02:13 PM

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में जानकारी साझा की।  

उन्होंने कहा, रायपुर जिले में 7 विधानसभा हैं। पिछले चुनाव से जिले में 2 लाख 60 हजार वोटर बढ़े हैं। जिले में 1869 मतदान केंद्र हैं। शहरी मतदान केंद्र ज्यादा हैं। एक मतदान केंद्र में औसत 1006 मतदाता हैं। जिले में 6 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जिले में 18 वर्ष वाले 45 हजार मतदाता हैं। वहीं 22 साल वाले 1 लाख 10 हजार मतदाता हैं।

कलेक्टर भूरे ने बताया, 1869 मतदान केंद्र में से 934 में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग होगी। जिले में 72 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 69 फ्लाइंग स्कार्ट की टीम होगी। जिले में 140 लोगों की एक टीम है, जो राजनीतिक दलों की खर्च का आकलन करेगी। सर्वेश्वर भूरे ने बताया, इस बार जितनी भी मतदान केंद्र में रेड कोस्टिंग होगा, वह केंद्र सीसीटीवी से लैस रहेगा। सात मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र 7 होंगे।  जिले में पर्याप्त संख्या में ईटीवीएम उपलब्ध है। इस बार 69 स्टेरिक्स टीम बनेगी और घेरा बंदी करेंगे। नामांकन परिसर में फॉर्म लिए जायेंगे। सात  विधानसभा के फोम करेंटर परिसर में लिए जाएंगे।

न्होंने बताया, मतदान दल और एमर्जेसी सर्विसेज को पोस्टर बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसकी नई व्यवस्था है। बुजुर्गों के लिए 80 प्लस वाले लोगों के लिए दो लोगों का पोलिंग दल बनेगा। वीडियो ग्राफर, सुरक्षा कर्मी के साथ शेड्यूल दिया जाएगा। 935 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी। CO ऑफिस में मॉनिटरिंग की जाएगी।

चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, 1869 बूथ हैं। 6 बूथ को हमने संवेदनशील माना है। 144 प्रभावशील रहेगी। सभा के लिए जिला प्रशासन की अनुमति आवश्यक रहेगी। 1800 लाइसेंस हथियार को जमा करने के निर्देश दिए हैं। कल से चार सरहद पर नाके प्रभावशील कर दिए हैं।  चुनाव में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। गुंडे बदमाश की लिस्ट अपडेट किया गया है। नए लोग जो पिछले कई समय से अपराधी है, कई लोगों काे जिला बदर भी किया जाएगा। स्थानीय वारंटी को पकड़कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.