निराला अंदाज :ढोल नगाड़े के साथ हजारो पेज की RTI जानकारी लेने बैलगाड़ी से पहुंचा एक्टिविस्ट

Updated on 05-11-2022 04:53 PM
शिवपुरी जिले में (Shivpuri RTI Activist News) एक अनोखा मामला सामने आया है। आरटीआई एक्टिविस्ट को जब एक मामले में नौ हजार पन्नों में जानकारी दी गई तो वह पेपर को बैलगाड़ी पर लादकर ले गया। बैलगाड़ी के साथ बैंड बाजे भी चल रहे थे, जिस देखकर लोग हैरान थे। इस मामले में जिले के बैराड़ नगर परिषद से सूचना अधिकार के तहत जानकारी के लिए आवेदक को लंबी खासी भागदौड़ करनी पड़ी। आरटीआई एक्टिविस्ट को जब जानकारी मिली तो वह खुशी से झूम उठा।

 

वह बैराड़ नगर परिषद के कार्यालय में ढोल नगाड़े के साथ नौ हजार पेज की जानकारी लेने बैलगाड़ी से पहुंचा। नगर परिषद कार्यालय में युवक को 25 हजार रुपये देने पड़े हैं। वह बैलगाड़ी से ही पूरा कागजात लेकर घर गया। सोशल मीडिया पर अब उसकी तस्वीरें वायरल है। साथ ही आरटीआई एक्टिविस्ट के जज्बे को भी लोग सलाम कर रहे हैं कि उसने हार नहीं मानी है।

कर्जा लेकर जमा कराए 25 हजार रुपए
सूचना के अधिकार के जरिए सरकारी दफ्तरों से जानकारी निकलवाना हर किसी के लिए सहज नहीं है। अगर जानकारी भ्रष्टाचार से जुड़ी हो तो संबंधित अधिकारी या विभाग बड़ी मुश्किल से जानकारी देता है और वो भी अधूरी। ऐसा ही बैराड़ के आरटीआई एक्टिविस्ट माखन धाकड़ के साथ हुआ। पहले तो जानकारी दी ही नहीं और अपील के लिए उन्हें ग्वालियर से भोपाल तक जाना पड़ा। जानकारी मिली तो करीब नौ हजार पेज की जानकारी के लिए उनसे करीब 25 हजार रुपए जमा करवाये गए। इतने पैसे की व्यवस्था न होने पर कर्ज लेकर जमा किए।

बैलगाड़ी से पहुंचे पेपर लेने
आवेदक माखन धाकड़ को इतने संघर्ष के बाद खाली जेब होने का दर्द था लेकिन जानकारी मिलने की खुशी भी थी। इस खुशी को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए उन्होंने अपने एक परिचित की बैलगाड़ी मांगी। 500 में दो ढोल नगाड़े वालों के साथ नगर परिषद कार्यालय जा पहुंचे।

माखन धाकड़ नगर परिषद बैराड़ कार्यालय बैलगाड़ी से पहुंचे। आरटीआई से मिली जानकारी के दस्तावेजों को गिनने के लिए चार लोगों को साथ ले गए, जिन्हें गिनने में दो घंटे लग गए। फिर सिर पर कागज लेकर माखन ने स्वयं बैलगाड़ी में रखे और ढोल नगाड़ों के साथ वो अपने घर के लिए रवाना हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.