इंतजार कर रहे दोस्त ने फोन किया और जिंदगी खत्म, सिर से सीने तक टुकड़े हो गए

Updated on 28-02-2023 05:48 PM

उज्जैन से 40 किमी दूर बड़नगर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां डायवर्जन रोड पर रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग दयाराम बारोड़ घर में चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उसमें ब्लास्ट हुआ, जिससे बुजुर्ग के सिर से लेकर सीने तक के चीथड़े उड़ गए।

मौके से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। सिर्फ ओप्पो कंपनी का एक फोन बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस ने मोबाइल के टुकड़ों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। आशंका जताई कि वह अपने मोबाइल से चार्जिंग लगी हालत में ही बात कर रहे होंगे, इसी दौरान मोबाइल फटने से उसकी चपेट में आ गए होंगे।

दोस्त ने लगाया था कॉल, उठाते ही मोबाइल बंद
दयाराम को सोमवार को अपने दोस्त दिनेश चावड़ा के साथ गमी के कार्यक्रम में इंदौर जाना था। दिनेश ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनके लिए भी इंदौर का टिकट ले लिया था। जब काफी देर तक वे स्टेशन नहीं पंहुचे तो दिनेश ने उन्हें कॉल लगाया। कॉल रिसीव करते ही मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद मोबाइल लगातार बंद आता रहा। जिसके बाद दिनेश उन्हें देखने खेत पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इस बात की खबर दी।

गर्दन से सीने तक का हिस्सा और एक हाथ उड़ा
सूचना पर TI मनीष मिश्रा और एसआई जितेंद्र पाटीदार मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग का गर्दन से लेकर सीने तक का हिस्सा और एक हाथ पूरी तरह से उड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला कि कोई विस्फोट हुआ है। घटनास्थल पर ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन डिस्मेंटल कंडीशन में मिला है। बिजली पॉइंट भी पूरी तरह जला हुआ था। मौके पर अन्य कोई विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री भी नहीं मिली है।
थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मोबाइल ब्लास्ट होने से ही बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। शव को पीएम करवाकर परिजनों को सौंपा है। बुजुर्ग खेती किसानी करते थे। पत्नी की मृत्यु के बाद से ही बच्चों से नहीं बनती थी, इसलिए वे खेत पर ही बने कमरे में अकेले रहते थे।

ये 3 गलती न करें तो बच सकते हैं...

  • फोन ओवरलोड न रखें: स्मार्टफोन में बहुत ज्यादा ऐप और मटेरियल है तो वो जल्दी हीट होने लगता है। इसलिए मेमोरी को 75 से 80% तक खाली रखें।
  • ओरिजिनल चार्जर ही लगाएं: खरीदते वक्त फोन के साथ जो चार्जर मिला है, वो ओरिजिनल होता है। डुप्लीकेट चार्जर से बैटरी खराब होकर जल्दी हीट होने लगती है।
  • चार्ज करते समय बात न करें: फोन चार्जिंग पर हो तो न खेम खेलें और न ही उससे बात करें।

चार्जिंग के समय बैटरी में केमिकल बदलाव होते, इसलिए ओवरहीट होती है
मोबाइल एक्सपर्ट विक्की अडयानी बताते हैं कि चार्जिंग के वक्त बैटरी के सेल डेड रहते हैं, जिससे फोन के अंदर केमिकल चेंजेस होते हैं और इस दौरान फोन पर बात करने या गेम खेलने से बैटरी ओवरहीट होकर फट जाती है। चार्जिंग के वक्त फोन के आसपास रेडिएशन भी हाई हो जाता है। ऐसे में कॉल रिसीव करते ही बैटरी फटती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.