कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वेंटिलेटर पर थे, चेन्नई के अस्पताल में ली आखिरी सांस एक्टर और DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का निधन

Updated on 28-12-2023 02:05 PM

तमिल सिनेमा के एक्टर और तमिलनाडु की DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का 71 साल में निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के MIOT अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। वे कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वेंटिलेटर पर थे।

एक्टर और नेता विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे
अस्पताल के एक बयान में कहा गया है- निमोनिया के लिए भर्ती होने के बाद विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। आखिरकार आज यानी कि 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम कर दिया गया है।

खबरों की माने तो विजयकांत को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उस समय वे बिल्कुल स्वस्थ थे। यहां तक कि चेकअप के बाद वे घर भी लौटने वाले थे। DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत को इससे पहले 20 नवंबर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी सांस संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था।

विजयकांत तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं
विजयकांत की एक्टिंग जर्नी बेहद शानदार थी। उन्होंने तकरीबन 154 फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने नरसिंहा, कैप्टन प्रभाकरण, धर्म चक्रम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं वे एक सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। इसके बाद विजयकांत ने राजनीति का रुख लिया। वे 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उन्होंने तमिलनाडु की DMDK पार्टी की भी स्थापना की। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य चिंता का विषय बना हुआ था।

पीएम मोदी ने विजयकांत को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (सोशल मीडिया) पर साझा किया- विजयकांत जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वे तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज कलाकार थे, जिन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वे गहराई से प्रतिबद्ध थे। सार्वजनिक सेवा के लिए, उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक शून्य छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। वे एक करीबी दोस्त थे। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को याद करता हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

सोनू सूद ने भी लीजेंड एक्टर विजयकांत के निधन पर शोक जताया
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर विजयकांत के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- 'कल्लाजगर' मेरी अब तक की पहली फिल्म थी। जो महान एक्टर विजयकांत सर की ओर से मेरे लिए एक उपहार थी। उन्हें मेरी ये तस्वीर मिली और कुछ ही समय में, मैं उनके साथ फिल्म करने लगा। मैं अपने करियर का श्रेय उन्हीं को देता हूं। मैं आपको बहुत याद करूंगा सर। RIP कैप्टन। इस पोस्ट के साथ सोनू सूद ने अपनी वो तस्वीर भी शेयर की, जिसकी वजह से उन्हें फिल्म मिली।

देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट के 24 घंटे में 40 केस रिपोर्ट हुए हैं
कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 देश के 8 राज्यों में फैल चुका है। अब तक देशभर में इसके कुल 110 केस मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 36 गुजरात में दर्ज किये गए हैं। महाराष्ट्र में इस वैरिएंट के 10 और दिल्ली मे 1 केस मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में इस वैरिएंट के 41 मरीज मिले हैं।

इधर, देशभर में कोरोना के रोजाना 400 से 600 केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 617 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 603 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 638, जबकि मंगलवार को 412 नए मरीज मिले थे।

देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 4181 हो गई है। यानी इन मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से केरल में सबसे ज्यादा 353, कर्नाटक में 74 और महाराष्ट्र में 124 संक्रमित हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.