भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पैसे की बर्बादी:प्राक्कलन समिति ने की जांच की सिफारिश, 15 अगस्त तक शुरू करें भोपाल-इंदौर मेट्रो

Updated on 07-03-2025 01:07 PM

भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कामों के साइट सिलेक्शन पर विधानसभा की प्राक्कलन (अनुमान) समिति ने सवाल उठाए हैं। बुधवार को प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया था। यही नहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए गए कामों की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। समिति अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को पेश करेगी।

समिति के ये विधायक गए थे निरीक्षण करने प्राक्कलन समिति के सभापति अजय विश्नोई के साथ विधायक ओमप्रकाश धुर्वे (शहपुरा), राजेश वर्मा (गुन्नौर), भगवानदास सबनानी (भोपाल दक्षिण-पश्चिम), अभय मिश्रा (सेमरिया), दिनेश जैन बोस (महिदपुर) ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया था।

विधानसभा में पेश की जाएगी रिपोर्ट प्राक्कलन समिति द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष के जरिए बजट सत्र के दौरान पटल पर रखी जाएगी। इसके बाद समिति की सिफारिश पर स्मार्ट सिटी के कामों, साइट सिलेक्शन को लेकर समिति द्वारा उठाए गए बिन्दुओं पर जांच के निर्देश दिए जा सकते हैं।

15 अगस्त तक इंदौर-भोपाल में मेट्रो शुरू करें समिति ने भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। हालांकि, मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रायोरिटी कॉरिडोर में हुए काम को लेकर समिति ने संतोष व्यक्त किया। विधानसभा की एस्टीमेट कमेटी के सभापति अजय विश्नोई और भगवानदास सबनानी ने मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों से कहा कि 15 अगस्त के पहले भोपाल और इंदौर में मेट्रो का संचालन आम जनता के लिए शुरू किया जाए। तैयारी जब पूरी है तो मेट्रो का सफर शुरू करने में देरी नहीं होनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.